1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. आसाराम को मिल सकेगा जेल से बाहर का खाना, राजस्थान हाईकोर्ट ने दी इजाजत

आसाराम को मिल सकेगा जेल से बाहर का खाना, राजस्थान हाईकोर्ट ने दी इजाजत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 08:31 pm IST

नाबालिग लड़की के साथ बालात्कार के दोषी आसाराम को अब जेल से बाहर का खाना दिया जा सकेगा, इसकी इजाजत राजस्थान हाईकोर्ट ने दे दी है।

Asaram Bapu allowed to be provided with food from outside jail by highcourt । आसाराम को मिल सकेगा जे- India TV Hindi
आसाराम को मिल सकेगा जेल से बाहर का खाना, राजस्थान हाईकोर्ट ने दी इजाजत Image Source : FILE

जयपुर. नाबालिग लड़की के साथ बालात्कार के दोषी आसाराम को अब जेल से बाहर का खाना दिया जा सकेगा, इसकी इजाजत राजस्थान हाईकोर्ट ने दे दी है। आसाराम के स्वास्थ्य को देखते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने उसे यह सलाह दी थी, जिसके बाद उसकी तरफ से लगाई गई अर्जी को राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया। आसाराम के वकील प्रदीप चौधरी ने ये जानकारी दी। आपको बता दें आसाराम इस वक्त जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा आसाराज की याचिक को मेडिकल ग्राउंड पर मंजूर किया गया है।

हालांकि, अदालत ने कहा कि बाहर से लाए गए खाना को आसाराम को देने के पहले जेल अधिकारी इसकी पूरी जांच कर लेंगे। अदालत ने आसाराम को एक हलफनामा भी दाखिल करने का निर्देश दिया जिसमें उसे बताना होगा कि निजी तौर पर मंगाए गए खाने से उसके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर पड़ता है तो वह उसकी जिम्मेदारी लेगा।

आसाराम बापू ने अदालत में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि बुजुर्ग होने और चिकित्सकीय स्थिति के कारण उसे जेल के बाहर से ऐसा खाना मंगाने की अनुमति दी जाए जो उसके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हो। उसके वकील जेएस चौधरी ने दलील दी थी कि जेल में दिया जाने वाला भोजन उसके अनुकूल नहीं है और इससे उसके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।