1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. साली के 14 लाख रुपये पर थी जीजा की नजर, ससुराल जाकर चुरा लिया; किसी को भनक तक नहीं लगी

साली के 14 लाख रुपये पर थी जीजा की नजर, ससुराल जाकर चुरा लिया; किसी को भनक तक नहीं लगी

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 03, 2026 07:21 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 07:56 pm IST

कर्ज में डूबे जीजा ने साली के लाखों रुपये चुरा लिए। ससुराल जाकर आरोपी ने वारदात को आसानी से अंजाम दिया लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी Image Source : REPORTER

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में साली का 14 लाख रुपये चोरी के आरोप में उसके जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का 13 लाख 58 हजार 500 रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त चोरी की ऑल्टो कार बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, जीजा कर्ज में डूबा था। इसलिए साली के लाखों रुपये पर उसके नजर थी। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी की साली ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद मिले करीब 14 लाख रुपये अनाज की कोठी में सुरक्षित रख दिया। इस बात की भनक उसके जीजा को लग गई। कर्ज में डूबे जीजा ने लालच में आकर अपने ही ससुराल में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि टोंक पुलिस ने महज 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी के साले ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 30 जून को बरौनी थाना क्षेत्र के सोहेला निवासी नन्दलाल बैरवा ने घर से 13 लाख 58 हजार 500 रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट मिलते ही सीओ निवाई मृत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी और बरौनी थाना प्रभारी नारायणलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

यहां देखें वीडियो

साली ने चोरी से बचने के लिए पीहर में रखे थे पैसे

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी श्योराज बैरवा (30), निवासी सुरतपुरा लूहारा, थाना निवाई सदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़ित नन्दलाल बैरवा का जीजा है और एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उसकी साली ने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी, जिसके करीब 14 लाख रुपए सुरक्षा की दृष्टि से अपने पीहर में अनाज की कोठी में रख दिए थे। 

चोरी के 13 लाख 58 हजार रुपये बरामद

आरोपी को इसकी जानकारी थी और वह लंबे समय से इन रुपयों पर नजर बनाए हुए था। एसपी ने बताया कि आरोपी पर कर्ज था। आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने ही ससुराल में चोरी की योजना बनाई और मौका पाकर अनाज की कोठी में रखी नकदी चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 13 लाख 58 हजार 500 रुपए की पूरी नकदी बरामद कर ली। साथ ही वारदात में प्रयुक्त चोरी की ऑल्टो कार (आरजे-29-सीए-5229) भी जब्त कर ली गई। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड व अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः  राजस्थान में परिवार को बंधक बनाकर हुई सनसनीखेज डकैती का खुलासा, यूपी की अंतर्राज्यीय गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार

झुंझुनूं में करोड़ों का ATM कैश घोटाला, कैश वैन में चाबियां छोड़ फरार हुए 2 कर्मचारी, बैंकों में हड़कंप​

रिपोर्ट- पुरूषोत्तम जोशी, टोंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।