1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से की राज्यपाल की 'शिकायत'

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से की राज्यपाल की 'शिकायत'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2020 02:15 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 02:23 pm IST

राजस्थान में सचिन पायलट से जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल कलराज मिश्र के संबंध में बात की। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने दी।

CM Ashok Gehlot phones PM Narendra Modi, discusses Governor Kalraj Mishra's role- India TV Hindi
CM Ashok Gehlot phones PM Narendra Modi, discusses Governor Kalraj Mishra's role Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में सचिन पायलट से जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल कलराज मिश्र के संबंध में बात की। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने दी। उन्होंने कहा, "मैंने कल प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें राज्यपाल के व्यवहार के बारे में बताया। मैंने उनके साथ उस पत्र के संबंध में भी बात की जो मैंने उन्हें 7 दिन पहले लिखा था।"

Related Stories

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखे पत्र में सरकार गिराने का आरोप लगाया था। साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम का भी जिक्र किया। हाल ही में कांग्रेस ने एक ऑडियो जारी किया था जिसमें पार्टी ने दावा था कि शेखावत की आवाज है और वह सरकार गिराने के लिए बातचीत कर रहे हैं. इस मामले की जांच राजस्थान पुलिस कर रही है।

गहलोत ने पत्र में कहा था, ''प्रिय श्री नरेंद्र मोदी जी, मैं आपका ध्यान कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को लोकतांत्रित मर्यादाओं के विपरीत हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से गिराने के लिए किए जाने रहे कुत्सित प्रयासों की ओर आकृष्ट करना चाहूंगा।''

उन्होंने कहा, ''कोविड 19 महामारी के इस दौर में जीवन रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में राजस्थान में चुनी हुई सरकार को गिराने का कुप्रयास किया जा रहा है। इस कृत्य में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी के अन्य नेता एवं हमारे दल के कुछ अति महात्वाकांक्षी नेता भी शामिल हैं।''

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं, लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र ने इजाजत नहीं दी है। इसे लेकर सीएम गहलोत और कांग्रेस विधायकों ने राजभवन में धरना प्रदर्शन भी किया था। बावजूद इसके राज्यपाल ने सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।