1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 401 नये मामले, संक्रमण से चार और मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 401 नये मामले, संक्रमण से चार और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 01:18 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 401 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 29835 हो गयी जिनमें से 7406 रोगी उपचाराधीन हैं।

Four more COVID-19 deaths in Rajasthan; state reports 401 fresh cases- India TV Hindi
Four more COVID-19 deaths in Rajasthan; state reports 401 fresh cases Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 401 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 29835 हो गयी जिनमें से 7406 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 563 हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

Related Stories

अधिकारी ने बताया कि नये संक्रमितों में सीमा सुरक्षा बल के पांच जवान भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जोधपुर में चार और संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 563 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है जबकि जोधपुर में 72, भरतपुर में 46, कोटा में 29,अजमेर में 28, बीकानेर में 21, नागौर में 20 व पाली में 16, और धौलपुर में 14 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक अलवर में 103, अजमेर में 81, जयपुर में 65, जालोर में 53, बाड़मेर में 29, नागौर में 27 व कोटा में 15 नये मामले सामने आये। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।