1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोटा में शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ीं, पोशाकें जलाईं; CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

कोटा में शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ीं, पोशाकें जलाईं; CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 01, 2025 06:56 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 06:56 am IST

कोटा में रविवार को एक मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। सुबह जब पुजारी आया तो मंदिर के आसपास शिव परिवार की मूर्तियां टूटी हुई मिलीं। भगवान को पहनाई हुई पोशाकें जली हुई थीं।

हिंदू संगठनों ने सड़क...- India TV Hindi
हिंदू संगठनों ने सड़क जाम कर किया प्रोटेस्ट, दूसरी तस्वीर में संदिग्ध युवक मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के कोटा में शिव मंदिर में घुसकर मूर्तियों को खंडित करने के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़क जाम कर प्रोटेस्ट करने लगे। बता दें कि शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों को रविवार सुबह खंडित किया गया था जिससे गुस्साए हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

आज शॉपिंग सेंटर के रोड वाला बाजार बंद करने की चेतावनी

कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रोक दिया। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। मामला बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

भगवान को पहनाई हुई पोशाकें जली हुई मिलीं

मामला कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के शॉपिंग सेंटर इलाके के पिपलेश्वर महादेव मंदिर का है। रविवार सुबह 6 बजे जब पुजारी आया तो मंदिर के आसपास शिव परिवार की मूर्तियां टूटी हुई मिलीं। भगवान को पहनाई हुई पोशाकें जली हुई थीं। आज हिंदू संगठनों ने शॉपिंग सेंटर के रोड वाला बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। 

आरोपी की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग

इधर वारदात वाले दिन का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें संदिग्ध युवक मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया और 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: टपरी में प्रेमी के साथ थी महिला, देख ससुर और जेठ ने दोनों को जिंदा फूंका

झुंझुनूं में चारों ओर बिछ गई 60 से ज्यादा भेड़ों की लाशें, बाड़े में दिखा भयानक दृश्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।