1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल VS कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल, बीकानेर सीट पर कैसा होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल VS कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल, बीकानेर सीट पर कैसा होगा मुकाबला

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 18, 2024 09:33 am IST,  Updated : Apr 16, 2024 02:22 pm IST

Hot seats in Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट भाजपा के लिए बेहद अहम है। साल 2009 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस सीट के तहत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। भाजपा ने इस सीट पर अर्जुन राम मेघवाल पर फिर भरोसा दिखाया है। वहीं कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Loksabha election 2024 bikaner losabha seat bjp Arjun Ram Meghwal vs congress Govind Ram Meghwal - India TV Hindi
भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल VS कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। देश में 7 चरणों में मतदान किए जाएंगे। 19 अप्रैल से मतदान के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं 7वें चरण का मतदन 1 जून को किया जाएगा। बता दें कि राजस्थान में 2 ही चरणों में चुनाव खत्म हो जाएंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को गंगानगर, बीकनेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर में वोटिंग की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां में मतदान किया जाएगा। ऐसे में हम आपको बीकानेर सीट का गुणा-गणित बताने वाले हैं। 

Related Stories

कौन हैं अर्जुन राम मेघवाल?

धोती-कुर्ता और सिर पर एक पगड़ी पहने एक सांसद को अक्सर देखा जाता है। अर्जुन राम मेघवाल नाम है उन सांसद का। अक्सर वो अपने पंरपरिक वेशभूषा में दिखते हैं। उनकी वेशभूषा ही उनकी पहचान है। अर्जुन राम मेघवाल वर्तमान में बीकानेर की लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं और केंद्र सरकार में कानून मंत्री भी हैं। वे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, केंद्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री समेत कई अन्य पदों पर रह चुके हैं।बता दें कि साल 2009 से ही अर्जुन राम मेघवार बीकानेर की लोकसभा सीट से जीतते आ रहे हैं। उन्हें बेस्ट पार्लियामेंटेरियन के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। 

कौन हैं गोविंद राम मेघवाल?

कांग्रेस पार्टी के नेता गोविंद राम मेघवाल को कांग्रेस ने बीकानेर की लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनके खिलाफ भाजपा ने अर्जुन राम मेघवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है जो सा 2009 से इस सीट से सांसद हैं। बता दें कि गोविंद राम मेघवाल पूर्व में राज्य सरकार के कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2003 में पहली बार वह बीकानेर की नोखा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इसके बाद साल 2018 में गोविंद राम मेघवाल खाजूवाला सीट से विधायक बने। बता दें कि बतौर संसद सचिव के रूप में भी वो काम कर चुके हैं। साल 2003-2008 के दौरान वो राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र का गणित

राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। अर्जुन राम मेघवाल वर्तमान में इस सीट से सांसद हैं, जो केंद्र में कानून मंत्री भी हैं। बता दें कि बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के तहत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। साल 2009 से लगातार अर्जुन राम मेघवाल इस सीट से जीतते आ रहे हैं। अगर 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा की तरफ से अर्जुन राम मेघवाल चुनावी मैदान में थे। वहीं कांग्रेस की तरफ से मदन गोपाल मेघवाल आमने सामने थे। वहीं 2014 में अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ कांग्रेस ने शंकर पन्नू को टिकट दिया था। बता दें कि कांग्रेस को इस सीट पर लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। देखना ये है कि क्या कांग्रेस इस बार इस सीट पर कुछ कमाल कर पाएगी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।