1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. न्‍यूज
  4. आसाराम को सताने लगी भक्तों की चिंता, कोरोनावायरस और होली के रंगों में केमिकल से बचने के लिए दिया ऑडियो मैसेज

आसाराम को सताने लगी भक्तों की चिंता, कोरोनावायरस और होली के रंगों में केमिकल से बचने के लिए दिया ऑडियो मैसेज

 Published : Mar 03, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 01:55 pm IST

नाबालिक के साथ यौन शोषण के आरोपी आसाराम आजीवन कारावास की सजा जोधपुर सेंट्रल जेल में भुगत रहे हैं लेकिन होली से पहले उन्हें अपने भक्तों की चिंता सताने लगी है। 

आसाराम को सताने लगी भक्तों की चिंता, कोरोनावायरस और होली के रंगों में केमिकल से बचने के लिए दिया ऑडि- India TV Hindi
आसाराम को सताने लगी भक्तों की चिंता, कोरोनावायरस और होली के रंगों में केमिकल से बचने के लिए दिया ऑडियो मैसेज

जयपुर: नाबालिक के साथ यौन शोषण के आरोपी आसाराम आजीवन कारावास की सजा जोधपुर सेंट्रल जेल में भुगत रहे हैं लेकिन होली से पहले उन्हें अपने भक्तों की चिंता सताने लगी है। जेल में बंद आसाराम ने अपने भक्तों को ऑडियो के जरिये संदेश भेजा है जो कि वायरल हो रहा है। आसाराम को कोरोनावायरस की भी चिंता सता रही है। अपने भक्तों को कोरोनावायरस से बचने के लिए भी आसाराम ने अपने भक्तों को संदेश दिया है।

Related Stories

देश दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोनावायरस को लेकर चिंतित आसाराम ने अपने भक्तों को बताया है कि पलाश के फूलों से होली खेले और नीम की निंबोली होली के 15-20 दिन बाद मिश्री के साथ चबाने से किसी भी तरह के रोग नहीं लगेंगे। करोनावायरस सुअरों और जीवों के मांस खाने वालों को होता है, उससे भी बचा जा सकता है।

होली के केमिकल वाले रंगों से बचने की सलाह देते हुए आसाराम ने बताया है कि पलाश के फूलों से होली खेले जो कि बहुत ही सस्ता होता है और शरीर के लिए भी हानिकारक नहीं होता है। केमिकल के रंगों के दुष्परिणाम भी अलग-अलग बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें राजस्थान