राजस्थान के पाली जिले में एक ऐसी घटना घटी है जिससे न केवल एक परिवार बल्कि चिकित्सा विभाग भी हैरान है। यहां एक महिला को छ महीने में 7 बार सांप ने डस लिया लेकिन वह स्वस्थ है। अब महिला हर समय डर के साए में जी रही है। हर दिन उसे यही लगता है कि कही सांप न आ जाए और फिर से न डस ले।
जानें पूरा मामला
पाली के शेखों की ढाणी निवासी अफसाना बानो को छ महीने पहले घर के बाहर झाड़ू निकालते समय पहली बार सांप ने अंगुली पर डस लिया। वह तेज दर्द से चीख उठी और पास में उसे सांप का बच्चा रेंगते हुए दिखा। अफसाना ने अपने पति मुश्ताक खान को फोन कर सांप के काटने की सूचना दी। पति मुश्ताक अपना काम छोड़ घर दौड़ा आया और सांप के बच्चे को थैली में डालकर पत्नी को बांगड़ अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज किया जिससे अफसाना ठीक हो गई।

हर महीने सांप ने डसा
इसके बाह हर महीने सांप ने अफसाना को डसा। जब पांचवीं बार डसा तो अफसाना की हालत इतनी खराब हुई कि उसे 2 दिन पाली में वेंटीलेटर पर रखना पड़ा और आखिरकार डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर एम्स में उसका इलाज किया गया। हाल ही में फिर सांप ने अफसाना को काटा। इस बार प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया जहां एम्स में इलाज कर वह सकुशल घर लौटी है लेकिन मन में डर बैठा हुआ है। अफसाना इतनी डरी हुई है कि अब हर समय उसे सांप का डर रहता है। खाने-पीने, साफ-सफाई करते हर बात देखती रहती है कि कही फिर से सांप न आ जाए।
देखें वीडियो-
बार-बार सांप का काटना परिवार के लिए बना रहस्य
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डॉक्टर भी हैरान है कि सांप जहरीला है और सात बार काटने के बाद भी अफसाना स्वस्थ है। कई बार लोगों झाड़ फूंक करवाने की सलाह भी दी लेकिन अफसाना के पति मुश्ताक ने इस अंधविश्वास के झांसे में नहीं आया और समय पर उसका इलाज करवाया जिससे आज स्वस्थ है अन्यथा कुछ भी हो सकता था। बार-बार सांप का काटना आज भी अफसाना और उसके परिवार के लिए रहस्य बना हुआ है।
(पाली से सुभाष की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
सावधान! चप्पल में छुपा था सांप, युवक के पैर में काटा, जहर के कारण शख्स की मौत
VIDEO: बच्ची के पीछे पड़ा सांप, एक महीने में 6 बार डसा, हर बार पैर पर छोड़ जाता है निशान