राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजें आज सामने आ गए हैं। सुबह वोटों की गिनती शुरु हुई और अब नतीजे भी आ गए हैं। आपको बता दें कि अंता सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई थी। इसके बाद यहां 11 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। मंगलवार को हुए मतदान में 80.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। आइए अब आपको बताते हैं कि वोटों की गिनती पूरी होने के बाद इस सीट से कौन जीता और कितना अंतर रहा।
अंता में कांग्रेस उम्मीदवार ने मारी बाजी
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया चुनाव मैदान में थे। इस उपचुनाव में किस्मत आजमा रहे कुल 15 उम्मीदवारों में निर्दलीय नरेश मीणा भी शामिल थे। अब आपको बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत कर ली है और भाजपा के उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 15 हजार 612 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। आपको बता दें कि प्रमोद जैन भाया को इस चुनाव में कुल 69,571 वोट मिले और मोरपाल को 53,800 वोट मिले थे।
यहां देखें चुनाव
अंता विधानसभा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 69571 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के मोरपाल सुमन रहे जिन्हें 53959 वोट मिले। इसके बाद तीसरे नंबर पर निर्दलीय नरेश मीना रहे जिन्हें 53800 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने 15612 वोटों से अंता सीट पर उपचुनाव को जीत लिया।
ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी के पास सबूत हैं तो चुनाव आयोग में करें शिकायत, झूठ फैलाना करें बंद'- राजनाथ सिंह