1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, कई जगह तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे, IMD ने जारी की चेतावनी

राजस्थान में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, कई जगह तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे, IMD ने जारी की चेतावनी

 Published : Dec 26, 2022 10:01 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 10:13 am IST

राजस्थान के सीकर, नागौर, बीकानेर, पिलानी, अलवर, बनस्थली और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलों में तेज शीतलहर भी चल रही है, जिससे हवा में गलन भी है।

राजस्थान में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड- India TV Hindi
राजस्थान में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड Image Source : FILE

राजस्थान, क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य। राजस्थान, जहां देश का सबसे बड़ा रेगिस्तान। राजस्थान, जहां गर्मियों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ती है। लेकिन इस बार ठंड ने यहां कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। पूरा प्रदेश शीतलहर के आगोश में जकड़ा हुआ है। सड़कों पर भयानक कोहरा है। 

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सुबह प्रदेश के चुरू जिले में तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं माउंट-आबू में पारा -0.5 पहुंच गया। इसके साथ ही सीकर, नागौर, बीकानेर, पिलानी, अलवर, बनस्थली और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलों में तेज शीतलहर भी चल रही है, जिससे हवा में गलन भी है। इसके अलावा राज्य के 32 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट 

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे में प्रदेश के 10 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही शीतलहर के चलते तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 26 दिसंबर से उत्तर भारत में हल्के प्रभाव वाला एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से उत्तरी हवाओं का आना कुछ थमेगा और तापमान स्थिर होगा। वहीं, 27 दिसंबर से प्रदेश का तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड
Image Source : FILEराजस्थान में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

दिल्ली-एनसीआर भी लिपटा कोहरे की चादर में 

दिल्ली में ठंड अपने पीक पर है। रविवार को यहां सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से DND और यमुना एक्सप्रेस वे पर विजिबिलटी बहुत ही कम है। मौसम विभाग ने बताया कि आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री मापा गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।