जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 76 नये मामले आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार रात तक बढ़कर 1964 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक 76 नये मामले सामने आए जिनमें जोधपुर में 23, जयपुर में 15, नागौर में 18, कोटा में आठ, अजमेर व भरतपुर में तीन-तीन तथा हनुमानगढ़ व सीकर में सामने आए दो-दो नये मामले शामिल हैं।
Related Stories
जयपुर में सामने आये नये मामलों में दस रामगंज के, तीन शास्त्रीनगर के, एक मानसरोवर व एक एमडी रोड का है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।