Dhanu Rashifal 3 January 2026: आज 3 जनवरी 2026, शनिवार का दिन धनु राशि वालों के लिए संतोष और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखकर उत्साहित रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और रचनात्मक सोच आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। वहीं, पारिवारिक जीवन में पुराने मतभेद सुलझने के संकेत मिल रहे हैं। पढ़िए आज का धनु राशिफल।
आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका फेवर लेंगे। आज आपके सूझबूझ और अच्छे बिजनेस आइडियाज से प्रभावित होकर बॉस आपको उपयोगी चीज गिफ्ट करेंगे। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में अच्छा रिजल्ट पाने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में आपकी पुरानी गलतियों के कारण आपके रिश्ते जिन लोगों से खराब हुए थे, वो आज जीवनसाथी की मदद से अच्छे हो जाएंगे।
- शुभ रंग - आसमानी
- शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026