1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 2 November 2022: मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस शुरू करने का सही समय शुरू, इन राशियों पर मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Aaj Ka Rashifal 2 November 2022: मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस शुरू करने का सही समय शुरू, इन राशियों पर मां लक्ष्मी की होगी कृपा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Nov 01, 2022 11:13 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 11:13 pm IST

Aaj Ka Rashifal 2 November 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 2 नवंबर को आपका दिन कैसा होगा और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

आज का राशिफल 2 नवंबर 2022- India TV Hindi
आज का राशिफल 2 नवंबर 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 2 November 2022: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी।  आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा । इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से पंचक शुरू है। साथ ही आज अक्षय नवमी व्रत और कूष्माण्ड नवमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। आज एक नई उमंग के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। जूलरी के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में एकता बनी रहेगी, जिससे परिवार खुश रहेगा। क्रोध करने से बचे और पॉजिटिव विचार रखें। चिंता करने से बचें और खुद पर संयम रखे। डायबिटीज की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आप राजनीति में जाने का प्लान बनायेंगे। 

लकी रंग- मैजेंटा

लकी नंबर- 7

वृष राशि

आज आपका दिन बेहद खुशियों से भरपूर होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ मिलेगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। राजनीति पद की प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आलस से दूर रहना होगा। निगटिव कामों से बचें। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। वाहन खरीदने का योग बनेगा। बीमारियों से दूर रहेंगे। बिना बात के किसी से झगड़ा- झंझट न करे। महिलाएं घरेलू काम में बिजी हो सकती है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

लकी रंग- गुलाबी

लकी नंबर- 1

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। शुभ काम करने से आपके परिवार में सुख शांति का आगमन होगा। प्लास्टिक मैटेरियल्स का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। किसी इष्ट मित्र की सहायता करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी दूसरे स्टेट में आप अपना नया व्यापार स्टार्ट करेंगे। बॉस का दिया टारगेट पूरा करेंगे जिससे आपकी सराहना होगी। माताएं अपने बच्चो कों कुछ ज्ञान की बातें बतायेंगी, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

लकी रंग- पीला

लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। धार्मिक स्थल जाने का योग बनेगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होगी। आपका अध्यापन का कार्य ज्यादा ही सुचारू रहेगा। आपकी यश प्रतिष्ठा में बढेगी। आपका उत्तर दिशा में यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र के साथ मंदिर जाने का मन बनायेंगे। अच्छे कामों में रुचि लेंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे, जिससे आपको काफी आनन्द आएगा। 

लकी रंग- सिल्वर

लकी नंबर- 4

सिंह राशि

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए खुशियाँ लाने वाला है। नए कार्य के लिए आज आप उत्सुक रहेंगे। आपकी किसी नए मित्र से मुलाकात होगी। परिवार के साथ मिलकर आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे खुशियाँ आयेंगी। आज आप नया व्यापार किसी सहयोगी की मदद से स्टार्ट करेंगे। अधिक धन लाभ होगा। कहीं हिल स्टेशन पर घूमने का मन बनाएंगे। कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करेंगे। घर में सुख सौहार्द रहेगा।

लकी रंग- काला

लकी नंबर- 5

कन्या राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मन शांत रहेगा। आपकी पेट से रिलेटेड समस्या आज खत्म होगी। किसी इष्ट मित्र से सहायता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी और शोहरत भी बढ़ेगी। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपकी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएगी और खुशियाँ बढ़ जाएगी। छात्रों का दिन आज अच्छा रहेगा और परीक्षाफल अच्छा आएगा। मन शांत रखें।

लकी रंग- सफेद

लकी नंबर- 6

तुला राशि

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। विज्ञान से जुड़े लोगो कों आज सम्मान मिलेगा। आज आपका समय मौज-मस्ती में बीतेगा। ऑफ़िस में किसी मित्र की सहायता मिलेगी, जिससे आपका काम आसान होगा। दांपत्य जीवन की खुशियाँ मिलेगी। शुभ समाचार मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। अच्छी जॉब करके आपकी तरक्की होगी और आपको अपने बॉस द्वारा अच्छा वेतन भी मिलेगा। आप अपना नया बिज़नेस स्टार्ट करेंगे ,जिससे आपको अधिक लाभ होगा। 

लकी रंग- लाल

लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आपके फॉलोवर्स बढ़ेंगे, आपका वीडियो ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद किया जायेगा। संतान सुख मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में नई खुशियाँ आएँगी। आपको प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलेगा। उद्योग में सफलता मिलेगी। रुके कामों को करने का आज सही समय है। आज आप शाम का खाना किसी होटल में अपने सहयोगियों के साथ खायेंगे। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

लकी रंग- इंडिगो

लकी नंबर- 8

धनु राशि

आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी क्लाइंट से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। ईमानदारी से काम करना होगा, जिससे आपको अच्छा सम्मान मिलेगा। आप बाहर घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताज़ा होगा, और काम करने में एक नई ऊर्जा मिलेगी। प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिलेगा। लोहे का व्यापार अच्छा चलेगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी। किसी पुराने लोन से छुटकारा मिलेगा और आपकी टेंशन कम होगी।

लकी रंग- पीच

लकी नंबर- 3

मकर राशि

आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। धन लाभ होगा। आपकी आज किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो विदेश में रहता हो, उसके मिलने से आपका मन और दिन अच्छा होगा। कुछ मामलों में आप थोड़ा भावुक हो सकते है। आपको अपने निजी शहर के लोगों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपका मानसिक तनाव दूर होगा। आज आपकी बात का आपके सहयोगी लोग पक्ष रखेंगे और आपकी बात से सब सहमत होंगे। वाहन चलाना सीख सकेंगे। 

लकी रंग- केसरिया

लकी नंबर-6

कुम्भ राशि

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज यात्रा करने का योग बन रहा है। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत आप करेंगे। अच्छी संगति का साथ दें, जिससे आप भी एक अच्छे नागरिक बनें और देश की सेवा करें। आप कोई नया प्लाट खरीदने का विचार अपने घर-परिवार के साथ मिलकर करेंगे। आज आप धैर्यवान बने रहेंगे। किसी इष्ट मित्र के विवाह में जाने का अवसर मिलेगा, जिससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।

लकी रंग- स्काई ब्लू

लकी नंबर-1 

मीन राशि

आज अपने दिन की शुरुआत गर्मजोशी से करेंगे। मार्केटिंग का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आप अपने पारिवारिक कामों के लोड को अच्छी तरह संभालेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा टेंशन में रहना आपके लिए हानिकारक होगा। आप अपना समय अपने बच्चों के साथ गेम खेलकर बितायेंगे। मित्रों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। किसी मरीज़ की आप सहायता करेंगे।

लकी रंग- समुद्री हरा

लकी नंबर- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Vastu Tips: अगर इन दिशाओं में लगा है आईना तो हो उसे तुरंत हटा दें, होता है बहुत अशुभ

यहां पढ़िए मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

यहां पढ़िए मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।