Love Rashifal 4 December 2025: 4 दिसंबर 2025 का लव राशिफल रिश्तों में आने वाली नई ऊर्जा, चुनौतियों और उम्मीदों की झलक देता है। आज का प्रेम राशिफल कई राशियों को बड़ा संकेत दे रहा है। आज कुछ राशियों को प्यार में बड़ी खुशी मिलेगी, जबकि कुछ के लिए यह दिन सतर्कता और समझदारी से भरा रहेगा। सितारे बताते हैं कि कौन मजबूत रिश्तों की ओर बढ़ेगा और किसे भावनाओं को संभालकर चलना होगा। ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानिए सभी 12 राशियों के लिए प्रेम-प्रसंग के मामले में आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष: रोमांस में नई शुरुआत और आकर्षण बढ़ेगा
गणेशजी कहते हैं कि इश्क़, मोहब्बत के लिए आज का दिन बेहतरीन नहीं है। कुछ नया करें ताकि माहौल रोमांटिक हो सके। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत की संभावना है, अगर सिंगल हैं तो जल्द की कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। आज के दिन आप अतिरिक्त कामों, यात्राओं, फ़ोन कॉल्स आदि में व्यक्त रहने वाले हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अनुरागशील स्वभाव से कोई भी आपको अधिक जानना चाहेगा। सिंगल्स को आज कुछ ऐसे प्रस्ताव मिलने वाले है जिनका इंतज़ार वो लम्बे समय से कर रहे थे।
- भाग्यशाली रंग : गुलाबी
- भाग्यशाली अंक : 7
वृषभ: साथी से प्यार का इजहार और परिवार का साथ
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मार्गदर्शन करेंगे जिससे आप अपनी मंजिल पा सकते हैं। अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे। यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें। व्यापार में हानि और सामन की चोरी को लेकर सतर्क रहें। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र रहेंगे और आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी सच्ची खुशी आपके प्यार तक सिमित है। आप अपना अधिकतर समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहेंगे।
- भाग्यशाली रंग : भूरा
- भाग्यशाली अंक : 14
मिथुन: प्यार में चमक, पर सेहत-परिवार पर ध्यान जरूरी
गणेशजी कहते हैं कि इस समय परिवार और स्वयं के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें क्योंकि किसी लाइलाज बीमारी के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लव, प्यार और मुहब्बत के लिए समय उज्वल है, जहां आपको प्यार की कमी महसूस नहीं होगी तो तैयार रहें इन खट्टे मीठे अनुभवों के लिए। आप रोमांस में माहिर हैं फिर चाहें वो कुछ नया सीखने की चाह हो या प्यार में होना।
- भाग्यशाली रंग : बैंगनी
- भाग्यशाली अंक : 3
कर्क: लिव-इन कपल्स के लिए चुनौती
गणेशजी कहते हैं कि लिव इन पार्टनर के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमी कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन ध्यान रखें इनकी वजह से आपके संबंध में कोई फर्क नहीं आना चाहिए। इस वक्त कानूनी समझौतों या टाई अप से दूर ही रहें। आज आपका दिन शांत है और आप आनंदित महसूस करेंगे। आज आपको न जानने वाले भी आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। अपने सोलमेट के साथ आपकी समझ किसी भी स्थिति को खुशियों में बदल सकती है।
- भाग्यशाली रंग : ग्रे
- भाग्यशाली अंक : 6
सिंह: प्रेम का गहरा रंग, परिवार के साथ खुशनुमा पल
गणेशजी कहते हैं कि इस समय आप प्रेम के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा बना रही है। कोई दुर्घटना चिंता का कारण हो सकती है। आज थोड़ा आराम करने और इन क्षणों को पूरी तरह से आनंद करने का दिन है। आपके पास आपका परिवार और दोस्त हैं जिनके साथ आप पुरानी सुनहरी यादों में खो जाएंगे। अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इजहार करें।
- भाग्यशाली रंग : नारंगी
- भाग्यशाली अंक : 9
कन्या: नए रिश्ते बनने का समय
गणेशजी कहते हैं कि यह समय है अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने और मनोरंजन का। आपकी सकारात्मकता और रचनात्मकता के लोग कायल हैं और जल्द ही आपको कोई ऐसा मिलने वाला है जो आपके जीवन का महत्वपूर्ण भाग बन जायेगा। रोमांस के सपने आपको दिव्य लोक में ले जायेंगे। आज आप अपने आप में एक अजीब सी ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके सहकर्मी और दोस्त दोनों आपकी हर काम में मदद करेंगे और साथ ही आपकी तारिक भी करेंगे। आपका पूरा मूड आज आनंद करने का है।
- भाग्यशाली रंग : सुनहरा
- भाग्यशाली अंक : 11
तुला: रिश्तों में मिठास, पर साथी को देने होंगे सरप्राइज
गणेशजी कहते हैं कि आपके रोमांस की शुरुआत है और अभी आपके मन में केवल एक ही नाम है और वो है अपने प्रियतम का। रिश्तों और निवास स्थान पर आप शांति महसूस कर रहे हैं। साथी के साथ बातों से जीवन में मिठास आएगी। जीवन में आये बदलाव रिश्ते को नया आकार देते है। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय व्यतीत होगा और इससे आप उनसे मजबूती से जुड़ेंगे। जिनसे आपका प्यार का रिश्ता है उनसे कुछ मतभेद हो सकते है इसलिए अपने साथी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज दें।
- भाग्यशाली रंग : सफेद
- भाग्यशाली अंक : 2
वृश्चिक: अधूरे वादे पूरे करें, नए रिश्ते बनेंगे
गणेशजी कहते हैं कि भाई बहन या चचेरे भाई के साथ यह दिन मस्ती भरा बीतेगा। अपने शौक़ को पूरा करने के लिए समय निकालें और मिलने वाले अवसरों का सही उपयोग करें। प्रियतम से किये वादों को पूरा करने का समय आ चुका है क्योंकि अधूरे वादे अधूरे रिश्ते के समान हैं। जीवन में आई हर परेशानी कोई न कोई शिक्षा देती है। कुछ नए संबंध बनेंगे जिनसे आपको लाभ होगा। आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त निकालें।
- भाग्यशाली रंग : काला
- भाग्यशाली अंक : 1
धनु: रिश्तों में हल्की टकराहट, पर रोमांस के मौके भी
गणेशजी कहते हैं कि भाई बहन से संबधित परेशानियां आपको चिंतित करेंगी। हो सकता है कि आपका बनाया कोई प्रोग्राम रद्द हो जाये या यात्रा में विलंब हो जाये जिससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। किसी खास से बातचीत से आपके दिल में लडडू फूटेंगे और कुछ रोमांटिक पल मिलने की भी संभावना है। कुछ बड़े निर्णय लेने के लिए यह सही समय है। अपने दिल की बात सुनें और आप सच में उसे पाएंगे जिसे आप चाहते है। सच्चे प्यार की तलाश है तो कुछ समय इंतजार करें।
- भाग्यशाली रंग : नीला
- भाग्यशाली अंक : 4
मकर: बढ़ेगी प्यार की गर्माहट
गणेशजी कहते हैं कि अपने व्यक्तित्व और बनावट में बदलाव कर के आप उसका दिल जीत सकते हैं, जिसके लिए आप पागल हैं। साथी के परिवार की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से सबकुछ सही कर देंगे। साथ में घूमना, शॉपिंग करना आपके रिश्ते में नयी जान डाल सकता है। उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे।
- भाग्यशाली रंग : पीला
- भाग्यशाली अंक : 15
कुंभ: अकेलेपन के बाद प्यार में मिठास लौटेगी
गणेशजी कहते हैं कि इस समय आप तन्हाई और अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। इसके बाद आपका रिश्ता मीठा हो जायेगा। आज आप सांसारिक मामलों की जगह लोगों से बातचीत में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। अपने लवर के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है। अपनी चाहत की अभिव्यक्त कर के अपने सोलमेट को रिझायें। ऐसे आपको वो पल मिलेंगे जो आपकी भावनाओं और जिंदगी दोनों में चार चाँद लगा देंगे।
- भाग्यशाली रंग : लाल
- भाग्यशाली अंक : 8
मीन: प्यार होगा मजबूत, रिश्ते में नयापन
गणेशजी कहते हैं कि अपने करिश्मे से आप किसी को भी लुभाने की ताकत रखते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता की और इशारा कर रहा है। दोस्त या अन्य रिश्तेदार आपको पूरा सहयोग देंगे। याद रखें, रिश्ते में छेड़खानी रिश्ते के आकर्षण को दुगना कर देती है और चाहत को बढ़ाती है। आज आप अपने रोजाना के कामों को एक तरफ रख कर अपनी सेहत, परिवार और अन्य मामलों के बारे में सोचेंगे। जिससे आप प्यार करते हैं उनके विश्वास को जीतने के लिए आपको जिम्मेदारी से व्यवहार करने की आवश्यकता है।
- भाग्यशाली रंग : हरा
- भाग्यशाली अंक : 5
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें: