1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal August 2022: अगस्त में मकर राशि वालों को होगी शारीरिक-मानसिक थकान

Makar Rashifal August 2022: अगस्त में मकर राशि वालों को होगी शारीरिक-मानसिक थकान

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 02, 2022 07:27 pm IST,  Updated : Aug 02, 2022 07:27 pm IST

मकर राशि मासिक राशिफल अगस्त 2022 (Capricorn Monthly Horoscope 2022): अगस्त के महीने में मकर राशियों के मन में अनजाना डर रहेगा। ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए अगस्त का मासिक राशिफल।

Makar Monthly Rashifal in Hindi- India TV Hindi
Makar Monthly Rashifal in Hindi Image Source : INDIA TV

Highlights

  • गलत कार्यों में न उलझें, समय और धन की बर्बादी हो सकती है
  • पति-पत्नी मिलकर घर का अच्छा माहौल बना पाएंगे
  • आपको शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा

मकर राशि मासिक राशिफल अगस्त 2022 (Capricorn Monthly Horoscope 2022): अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और यह महीना कई राशियों के लिए बेहतरीन साबित होने वाला है वहीं कई राशियों को ये महीना परेशान करेगा। मकर राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा बीतेगा और किन उपायों से वो ये महीना बेहतर कर सकते हैं इन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला।

Vastu Tips: भूलकर भी उधार न दे हल्दी समेत ये सामान, वरना करना पड़ेगा बड़े संकट का सामना

मकर राशिफल अगस्त 2022

गणेशजी कहते हैं, महीने की शुरुआत में परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। जनकल्याण के कार्य आपके हाथ से पूरे होंगे। आपका अधिकांश काम हो जाएगा। धैर्य बनाए रखें। मन में कोई अनजाना डर भी बना रहेगा। गलत कार्यों में न उलझें, समय और धन की बर्बादी हो सकती है। घर के किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। पति-पत्नी मिलकर घर का अच्छा माहौल बना पाएंगे। इस समय अधिक काम करने से आपको शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

यहां पढ़ें अन्य राशियों के मासिक राशिफल

Monthly Vrishabh Rashifal August 2022: वृषभ राशि वालों को हो सकती है सांस लेने में तकलीफ

Vrish Weekly Horoscope (वृष साप्ताहिक राशिफल): अगस्त का पहला सप्ताह वृष राशि वालों को करेगा निराश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।