1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Gemini Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते मानसिक तनाव का कर सकते हैं सामना, बचने के लिए करें यह उपाय

Gemini Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते मानसिक तनाव का कर सकते हैं सामना, बचने के लिए करें यह उपाय

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Feb 18, 2023 07:04 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 07:04 pm IST

Gemini Weekly Horoscope 20th to 26th February 2023 मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Mithun weekly horoscope 20th to 26th February 2023- India TV Hindi
Mithun weekly horoscope 20th to 26th February 2023 Image Source : FREEPIK

ये सप्ताह आपके लिए दौड़-भाग से भरा रहेगा, जिससे आप तुनकमिज़ाज बन सकते हैं। इस कारण आपके स्वभाव में आक्रामकता देखी जाएगी और आप हर किसी से सीधे मुँह बात करने में खुद को बिलकुल असफल पाएंगे। इस सप्ताह आपके ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी, आपके मन की शांति को भंग करेगी। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव मुमकिन है। ऐसे में खुद को शांत रखते हुए, इस परेशानी से निकलने की योजना पर काम करें, अन्यथा इन ख़र्चों के साथ आपको अपनी सेहत पर भी कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है। 

मानसिक तनाव से होंगे परेशान 

आपकी चंद्र राशि में केतु पांचवें भाव में मौजूद हैं और इस सप्ताह घर के कई मसलों को संभालने में, आपको ख़ासा दिक़्क़त होगी। ऐसे में आप महसूस करेंगे कि कई लोग आपको नीचे खींचने की कोशिश भी कर रहे हैं, जिससे आपका मन उदास हो सकता है। घर-परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य हानि संभव है, जो आपके मानसिक तनाव में वृद्धि का भी मुख्य कारण बनेगा और आप कार्यस्थल पर अपना बेहतर योगदान देने में असमर्थ महसूस करेंगे। 

इसका नकारात्मक प्रभाव आपके करियर को भी बाधित करने का कार्य करते हुए, आपकी चिंताओं में वृद्धि ला सकता है। जिस प्रकार एक छात्र के लिए जितनी ज़रूरी शिक्षा होती है, उतरनी ही ज़रूरी बेहतर शरीर के लिए नींद भी होती है। परन्तु ज़रुरत से ज़्यादा सोना इस सप्ताह कई छात्रों की सेहत के लिए नुक़सानदायक हो सकता है। इसलिए इस बात का शुरुआत से ही ध्यान रखें।

उपाय: रोज़ाना 11 बार ऊँ नमो नारायणाय का जाप करें। 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा पौधों का ये जोड़ा, जानें क्या हैं ये और इसे लगाने के फायदे

वास्तु टिप्स: क्रिस्टल से बनी गणेशजी की मूर्ति चमकाएंगे आपकी किस्मत, ये काम करने से घर में आएगा गुड लक

Taurus Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते वृष राशि वाले उधारी देने से बचें, विद्यार्थी पढाई में लगाएं अपना मन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।