1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Taurus Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते वृष राशि वाले उधारी देने से बचें, विद्यार्थी पढाई में लगाएं अपना मन

Taurus Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते वृष राशि वाले उधारी देने से बचें, विद्यार्थी पढाई में लगाएं अपना मन

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Feb 18, 2023 06:54 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 07:01 pm IST

Taurus Weekly Horoscope 20th to 26th February 2023 वृष साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए वृष राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Vrish weekly horoscope 20th to 26th February 2023- India TV Hindi
Vrish weekly horoscope 20th to 26th February 2023 Image Source : FREEPIK

इस सप्ताह आपका मन अपने दोस्तों और करीबियों के साथ, किसी सुंदर स्थल की यात्रा पर जाने का कर सकता है। लेकिन आपको इस दौरान किसी भी यात्रा पर ज़्यादा खाने से बचना होगा, अन्यथा आपका पेट खराब हो सकता है। आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं इसके प्रभाव से इस सप्ताह आर्थिक तौर पर, आपके जीवन में कई सुधार आएंगे। जिसके चलते आप आसानी से, काफ़ी वक़्त से लंबित पड़े बिल और ऋण को चुका पाने में खुद को सक्षम पाएंगे।

उधारी देने से बचें

आपकी चंद्र राशि में राहु बारहवें भाव में मौजूद हैं, इस दौरान अपना पैसा, किसी को भी उधारी पर देने से बचें। अपने आस-पास के प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए, आपके द्वारा सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना अच्छा मौक़ा साबित होगा। क्योंकि इस सप्ताह दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता, आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। अकसर हम अपनी क्षमता को लेकर अहंकारी हो जाते है, जिससे हम अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यों की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस सप्ताह आप भी करते दिखाई देंगे। इससे आप किसी एक कार्यों को करने की जगह, हर काम में खुद को बुरी तरह फँसा सकते हैं।

स्टूडेंट्स पढाई को लेकर हो जाएं सीरियस 

अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, अपनी ऊर्जा को बेकार के कार्यों में बर्बाद न करते हुए, उसे केवल और केवल अपनी पढ़ाई-लिखाई में ही लगाएँ। क्योंकि संभव है कि इस समय आपके पास शिक्षा से अलग कई कार्यों का बोझ होगा, जिसपर आप अपनी ज़रूरत से ज्यादा ऊर्जा और समय दोनों की बर्बादी कर सकते हैं। 

उपाय: रोज़ाना ललिता सहस्त्रनाम का जाप करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा पौधों का ये जोड़ा, जानें क्या हैं ये और इसे लगाने के फायदे

वास्तु टिप्स: क्रिस्टल से बनी गणेशजी की मूर्ति चमकाएंगे आपकी किस्मत, ये काम करने से घर में आएगा गुड लक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।