1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrish monthly horoscope September 2022: सितंबर में वृष राशि वालों के रिश्ते में पड़ सकती है दरार, इन बातों का रखें ध्यान

Vrish monthly horoscope September 2022: सितंबर में वृष राशि वालों के रिश्ते में पड़ सकती है दरार, इन बातों का रखें ध्यान

 Published : Aug 29, 2022 08:38 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 08:38 pm IST

Taurus monthly horoscope September 2022: वृष या वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा होने वाला है और किन उपायों से वो ये महीना बेहतर कर सकते हैं, यहां जानिए जवाब।

Vrish monthly horoscope September 2022- India TV Hindi
Vrish monthly horoscope September 2022 Image Source : INDIA TV

Taurus monthly horoscope September 2022 वृषभ मासिक राशिफल: वृष या वृषभ राशियों के लिए सितंबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है। आने वाला महीना कैसा होगा और कैसे इसे बेहतर बनाया जा सकता है इसकी जानकारी हम आपको देंगे लेकिन उससे पहले जानते हैं कि वृषभ या वृष राशि किन लोगों की होती हैं। जिनका जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच होता है, उनकी राशि वृषभ होती है। 

Taurus monthly horoscope September 2022 वृषभ मासिक राशिफल

यह महीना अचल संपत्ति से लाभ का योग बन रहा है। शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। करियर में प्रमोशन के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। निवेश में लाभ होगा। मन में संतोष रहेगा। महीने के अंत में लंबी यात्रा हो सकती है। आपकी तरफ तारीफ भी हो सकती है। वहीं जो लोग विदेशी कंपनियों में काम कर रहे हैं उन्हें काफी लाभ होगा। 

लव लाइफ की बात करें तो कपल्स के बीच गलतफहमी हो सकती है, इसलिए रिश्ते को लेकर सतर्क रहें। परिवार में भी तनाव हो सकता है। इस महीने अपनी सेहत का ध्यान रखना है और गुस्से पर कंट्रोल रखना है। हो सकता है इस महीने आप किसी बीमारी का शिकार हो जाएं इसलिए अपना अतिरिक्त ख्याल रखें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें तो आपको फायदा होगा।

इस महीने आपको अपने इमोशंस को काबू करना होगा, वरना आप परेशान हो सकते हैं। नियमित व्यायाम करें और योग को अपने जीवन में शामिल करें तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।

Monthly Horoscope September 2022: सितंबर में मेष से मीन राशि तक इन लोगों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

Ganesh Chaturthi 2022: इस बार गणेश चतुर्थी व्रत पर करें इस स्तोत्र का पाठ, बप्पा दूर करेंगे सभी संकट

Shukra Gochar 2022: शुक्र बदलने जा रहे हैं अपनी राशि, 3 राशियों की चांदी, इन 2 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।