Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Bhadrapada Month 2022: भाद्रपद मास की हुई शुरुआत, इन चीज़ों से बनाएं दूरी वरना झेलना होगा भयंकर नुकसान

Bhadrapada Month 2022: भाद्रपद मास की हुई शुरुआत, इन चीज़ों से बनाएं दूरी वरना झेलना होगा भयंकर नुकसान

Written By: Poonam Yadav @@R154Poonam Published : Aug 15, 2022 11:15 pm IST, Updated : Aug 15, 2022 11:18 pm IST

Bhadrapada Month 2022: भाद्रपद महीना भगवान श्रीकृष्‍ण और गणपति जी को समर्पित है।भादो के महीने में कुछ अशुभ काम करने की सख्‍त मनाही की गई है।

Bhadrapada Month 2022: - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Bhadrapada Month 2022:

Highlights

  • हिंदू धर्म में भाद्रपद को भक्ति का महीना माना गया है
  • इस महीने इन कड़े नियमों का करना होता है पालन

Bhadrapada Month 2022:  हिन्दू धर्म के अनुसार भाद्रपद महीने को बेहद शुभ महीना बताया गया है। भादो का महीना भगवान की भक्ति करने का महीना है। इस साल भाद्रपद महीना 12 अगस्त 2022 से शुरू होकर 10 सितंबर 2022 तक चलेगा।इस पावन महीने में में भगवान श्री कृष्ण जन्मास्टमी  से लेकर गणपति उत्सव जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। कई प्रमुख व्रत-त्‍योहार वाले इस महीने को लेकर धर्म-शास्‍त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका जरूर पालन करना चाहिए। वर्ण कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर हमें भाद्रपद मास में क्या नहीं करना चाहिए।

Vastu Tips: पूर्व दिशा में भूलकर भी ना रखें ये सामान, आ सकती है परेशानी 

Vastu Tips: धन के देवता को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो ऑफिस बनवाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

भाद्रपद मास में इन चीज़ों को भूलकर भी न करें 

  1. भाद्रपद मास में ईश्वर की पूजा, जप और व्रत करने के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करना चाहिए। भाद्रपद मास में तामसिक चीजों का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. भाद्रपद मास में पाप से मुक्ति पाने के लिए और पुण्य की प्राप्ति के लिए व्रत करने वाले साधकों को पलंग पर नहींं सोना चाहिए। इस महीने में में भूलकर भी किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए
  3. भादो के महीने में लहसुन-प्‍याज, नॉनवेज-शराब जैसे चीजों का सेवन बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना जीवन में कई मुसीबतें लाता है। इस महीने सादा जीवन जीना चाहिए और हो सके तो जमीन पर सोना चाहिए।
  4. भाद्रपद मास में विवाह, सगाई, गृह निर्माण जैसे महत्वपूर्ण शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिए।
  5. इस महीने में गुड़, दही और इनसे बनी चीजों का सेवन बिल्‍कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना धर्म संगत भी नहीं है।
  6. इस महीने दूसरों से उधारी मांगने से बचें। उदाहरण के लिए इस महीने दूसरों का दिया हुआ चावल न खाएं। 
  7. भाद्रपद महीने के रविवार बहुत खास होते हैं। इस दौरान सूर्य की आराधना करने से आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है, नौकरी-व्‍यापार में सफलता मिलती है। लिहाजा भादो के महीने के सभी रविवार को सूर्य को जल चढ़ाएं और नमक का सेवन न करें। साथ ही इस दौरान बाल न कटवाएं। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Janmashtami 2022: बाल गोपाल को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, इन्हें पूजा में शामिल करने से होगा अपार धन लाभ

Janmashtami 2022: इन राशियों के लिए वरदान साबित होगा जन्माष्टमी का व्रत, इस योग में पूजा करने से फूटी किस्मत भी संवर जाएगी

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement