1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 1 फरवरी को है जया एकादशी, जानिए इस व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

1 फरवरी को है जया एकादशी, जानिए इस व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 31, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Jan 31, 2023 06:04 pm IST

Jaya Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से मन की हर इच्छा पूर्ण होती है।

Jaya Ekadashi 2023 - India TV Hindi
Jaya Ekadashi 2023 Image Source : FILE IMAGE

Jaya Ekadashi 2023: आज जया एकादशी व्रत है। माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। यह एकादशी बड़ी ही फलदायी बताई गई है। आज एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही आज के दिन श्री लक्ष्मी की पूजा करने से घर की धन-सम्पदा में वृद्धि होती है। बता दें कि शुक्ल पक्ष की एकादशी होने के कारण इस एकादशी का व्रत ग्रहस्थ और जो ग्रहस्थ नहीं है, दोनों कर सकते हैं।  दरअसल गृहस्थ को केवल शुक्ल पक्ष की एकादशी में व्रत करना चाहिए, जबकि जो ग्रहस्थ नहीं है, उनके लिए कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की एकादशी नित्य है। कहा जाता है कि गृहस्थ केवल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की शयनी और कार्तिक शुक्ल पक्ष की बोधनी एकादशी के मध्य पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी कर सकते हैं। बाकी केवल शुक्ल पक्ष की एकादशी ही कृत्य है। अतः आज के दिन जो ग्रहस्थ हैं और जो ग्रहस्थ नहीं हैं, दोनों यह व्रत कर सकते हैं। 

जया एकादशी 2023 व्रत शुभ मुहूर्त 

  • एकादशी तिथि आरंभ- सुबह 11 बजकर 53 मिनट से (31 जनवरी 2023)
  • एकादशी तिथि समापन- दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक (1 फरवरी 2023)
  • एकादशी पारण-  सुबह 07 बजकर 09 मिनट से सुबह 09 बजकर 19 मिनट तक (02 फरवरी 2023)

एकादशी का महत्व

मान्यताओं के मुताबिक, जया एकादशी के दिन व्रत रखने और पूजा से व्यक्ति को मृत्यु के बाद पिशाच योनि से मुक्ति मिल जाती है और सारे पाप दूर हो जाते हैं। एकादशी के दिन भगवान विष्णु  के साथ लक्ष्मी जी की अराधना से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इस दिन विधिवत पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

( डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-

Magh Purnima 2023: माघी पूर्णिमा कब है? इस दिन स्नान-दान का है खास महत्व, मिलता कई गुणा फल

माघी पूर्णिमा के दिन करें ये काम, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा, घर में होगी अपार धनवर्षा!

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 5 राशियों को रहेगी स्वास्थ्य की समस्या, जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म