1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें काम, जान लीजिए आज क्या करना रहेगा सही

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें काम, जान लीजिए आज क्या करना रहेगा सही

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 25, 2024 11:33 am IST,  Updated : Jan 25, 2024 11:33 am IST

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन इन कामों को करने से मां लक्ष्मी और विष्णु नारायण की कृपा मिलती है। तो आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या नहीं।

Paush Purnima 2024 - India TV Hindi
Paush Purnima 2024 Image Source : INDIA TV

Paush Purnima 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या और पौष पूर्णिमा दोनों तिथि का खास महत्व है। आज यानी कि 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पाप मिट जाते हैं। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन दान करने से धन-दौलत में कई गुना अधिक बढ़ोतरी होती है। पौष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। आज के दिन ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि की बरसा होती है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या नहीं। 

पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • पौष पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन (लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा, नशीले पदार्थ) से दूरी बनाकर रखें। 
  • पूर्णिमा के दिन गलती से भी घर पर भिक्षा मांगने आए लोगों को खाली हाथ न लौटाएं। अपनी क्षमतानुसार उन्हें कुछ न कुछ जरूर दें।
  • पूर्णिमा के दिन बिना स्नान किए अन्न और जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।  
  • पौष पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें। हिंदू धर्म में काला रंग शुभ नहीं माना जाता है।

पौष पूर्णिमा के दिन क्या करें

  • पौष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के साथ भगवान सूर्य की उपासना जरूर करें।
  • पूर्णिमा के दिन गरीब या किसी जरूरतमंद को अन्न, धन, कंबल  या किसी सफेद चीज (चावल, दूध इत्यादि) का दान करें।
  • पौष पूर्णिमा के दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। 
  • पूर्णिमा के दिन सात्विक आहार ग्रहण करें। 
  • पौष पूर्णिमा के दिन घर और मंदिर को साफ-सुथरा रखें। 
  • पौष पूर्णिमा के दिन शाम के समय मुख्य द्वार पर एक दीया जरूर जलाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन बस कर लीजिए इनमें से कोई भी 1 काम, घर में सालभर बरसेगा पैसा ही पैसा, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

अयोध्या में रामलला को 5 साल का ही स्वरूप क्यों दिया गया? जानें इसकी वजह और महत्व

Sakat Chaturthi 2024: माघ माह में किस दिन रखा जाएगा सकट चतुर्थी का व्रत? जानिए सही तिथि, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म