1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Som Pradosh Vrat 2023: सोम प्रदोष व्रत करने से कुंडली में मजबूत होगी चंद्रमा की स्थिति, जानिए पूजा शुभ मुहूर्त और महत्व

Som Pradosh Vrat 2023: सोम प्रदोष व्रत करने से कुंडली में मजबूत होगी चंद्रमा की स्थिति, जानिए पूजा शुभ मुहूर्त और महत्व

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 02, 2023 05:43 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 05:43 pm IST

Som Pradosh Vrat 2023: सोमवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान। सोम प्रदोष व्रत का महत्व काफी अधिक है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Som Pradosh Vrat 2023- India TV Hindi
Som Pradosh Vrat 2023 Image Source : FILE IMAGE

Som Pradosh Vrat 2023: सोमवार यानि 3 अप्रैल 2023 को सोम प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के में प्रदोष का व्रत कर भगवान शिव की पूजा की जाती है। त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल यानि संध्या के समय में भी भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। आपको बता दें कि त्रयोदशी तिथि कल (4 अप्रैल 2023) सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक ही रहेगी। यानि त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल आज ही के दिन पड़ रहा है। लिहाजा प्रदोष व्रत सोमवार को ही किया जाएगा। सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसके नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। आज सोमवार का दिन है यानि आज सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा।

सोम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

  •  त्रयोदशी तिथि आरंभ-  सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर (03 अप्रैल 2023)
  •  त्रयोदशी तिथि आरंभ समापन-  कल सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक (04 अप्रैल 2023)
  • शिव पूजा का मुहूर्त - शाम 06 बजकर 40 मिन से रात 08 बजकर 58 मिनट तक (3 अप्रैल 2023)

सोम प्रदोष व्रत का महत्व

सोम प्रदोष के दिन भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। किसी भी प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का बहुत महत्व होता है। माना जाता है कि त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर, यानि संध्या के समय में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है। उसपर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन से जुड़े सभी समस्याएं स्वतः ही दूर हो जाती हैं। साथ ही उसे सुख-संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सोम प्रदोष व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर के फर्श में इस रंग का मार्बल बिल्कुल न करें इस्तेमाल, खत्म हो जाएगी सुख-शांति!

Aaj ka Panchang 03 April 2023: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

April 2023 Vrat Festival List: कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और ईद? यहां देखें अप्रैल महीने के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म