1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में सफेद रंग करवाने से प्राण पर आ सकता है संकट, बिजनेस भी होगा प्रभावित

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में सफेद रंग करवाने से प्राण पर आ सकता है संकट, बिजनेस भी होगा प्रभावित

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 17, 2022 07:17 am IST,  Updated : Dec 17, 2022 07:22 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए क्या घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में सफेद रंग कराया जा सकता है। अगर हां तो उसके क्या फायदे हैं और अगर नहीं तो क्यों ?

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि क्या दक्षिण-पूर्व दिशा में सफेद रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। वास्तु के मुताबिक,  सफेद रंग धातु से संबंध रखता है और दक्षिण-पूर्व दिशा का नैसर्गिक रंग, हरा, काष्ठ तत्व है। धातु से बनी आरी लकड़ी को काट देती है तो सफेद रंग दक्षिण-पूर्व दिशा के तत्वों के लिए बेहद घातक है। लिहाजा दक्षिण-पूर्व दिशा में सफेद या सिल्वर या ग्रे रंग करवाने से प्राणों को संकट हो सकता है। बड़ी बेटी को खून की कमी हो सकती है। वास्तु के अनुसार,  ग्रह स्वामी के नितम्ब में भी कोई कष्ट हो सकता है। इसके अलावा डेवलेपमेंट पूरी तरह रूक सकता है। व्यापार में  भी बार-बार अड़चनें आती रहेगी।

आग्नेय कोण

वास्तु के मुताबिक, घर के आग्नेय कोण में लाल रंग का इस्तेमाल नहीं करवाना चाहिए। ऐसे करने से बड़ी बेटी का जीवन प्रभावित हो सकता है। साथ ही व्यापार और विकास भी प्रभावित होगा।  दरअसल, लाल रंग की दिशा दक्षिण है, जिसका  संबंध यश और कीर्ति से है, मझली बेटी से है, आंख से है। दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग का इस्तेमाल बहुत सीमित मात्रा में ही किया जा सकता है या नहीं ही करना चाहिए।  

 (आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सावधान! तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ये चीज़ें न रखें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़, घर में छाएगी दरिद्रता

हस्त नक्षत्र के दौरान इन उपायों को आज़माने से आपकी ज़िंदगी में आएंगी खुशियां, मिलेगी अपार सफलता

कई वर्षों बाद साल 2023 में बन रहा है अद्भुत योग, इस बार 2 महीने तक रहेगा सावन, भोलेनाथ बरसाएंगे अपनी कृपा

Love Horoscope 17 December 2022: इन 3 राशि के जातक को मिलेगा उनका सच्चा प्यार, जानें अपनी लव लाइफ का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म