1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 24 October 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

24 October 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 23, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 03:25 pm IST

24 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 24 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें गुरुवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang- India TV Hindi
Panchang Image Source : SOCIAL

24October 2024 Ka Panchang: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है। आज पूरे दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक साध्य योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

24 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि- 24 अक्टूबर 2024 को देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी
  • साध्य योग- 24 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक साध्य योग रहेगा
  • पुष्य नक्षत्र- आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक
  • व्रत-त्योहार- आज के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:05 से दोपहर 01:30 तक 
  • मुंबई- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:49 तक 
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:30 तक 
  • लखनऊ- दोपहर पहले 11:50 से दोपहर 01:15 तक 
  • भोपाल- दोपहर 12:04 से दोपहर 01:30 तक 
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:20 से दोपहर 12:47 तक 
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:49 तक 
  • चेन्नई- दोपहर पहले 11:53 से दोपहर 01:21 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:27 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:43 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

अहोई अष्टमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, संतान पक्ष से जुड़ी सभी समस्याएं होंगी दूर, घर में आएगी सुख-समृद्धि

धनतेरस के दिन सिर्फ इतने घंटे के लिए रहेगा शुभ मुहूर्त, जान लीजिए सोना-चांदी खरीदने का सही समय

हथेली में इन रेखाओं को देखकर पता चलता है करियर का हाल, होंगे सफल या करेंगे संघर्ष, ऐसे करें पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।