1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Priti Yog 2026: प्रीति योग का शुभ संयोग! इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भाग्य के सितारे, भरेगी तिजोरी और पूरे होंगे बड़े सपने

Priti Yog 2026: प्रीति योग का शुभ संयोग! इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भाग्य के सितारे, भरेगी तिजोरी और पूरे होंगे बड़े सपने

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 30, 2026 07:20 pm IST,  Updated : May 30, 2026 07:20 pm IST

Priti Yog 2026 Effects: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 8 जून से प्रीति योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक संबंधों का प्रतीक माना जाता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

Priti Yog 2026- India TV Hindi
प्रीति योग इन 3 राशियों के लिए शुभ Image Source : PEXELS

Priti Yog 2026 Effects: वैदिक ज्योतिष में प्रीति योग को शुभ योगों में गिना जाता है। यह योग रिश्तों में मधुरता, आपसी विश्वास और सकारात्मकता बढ़ाने वाला माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 8 जून 2026 की सुबह प्रीति योग का आरंभ होगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान करियर, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी अच्छी खबरें मिलने के संकेत हैं। खासतौर पर 3 राशियों को इस योग से विशेष लाभ होगा। 

सिंह राशि: रिश्तों और आर्थिक पक्ष में सुधार

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। अगर किसी रिश्तेदार या करीबी से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है तो संबंधों में सुधार की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और किसी संपत्ति या जमीन से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला भी लिया जा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी राहत मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि: कामकाज में मिलेगी राहत

तुला राशि के लोगों को परिवार की जरूरतों को पूरा करने में संतोष मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल का माहौल बेहतर रह सकता है और अनावश्यक तनाव कम होने की संभावना है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा यात्रा या घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।

धनु राशि: व्यापार और वैवाहिक जीवन होगा मजबूत

प्रीति योग धनु राशि वालों के लिए कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। विवाहित लोगों के रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। कारोबार करने वालों को उम्मीद से बेहतर लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं नौकरी करने वाले लोग कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहकर अपने लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। संपत्ति खरीदने का विचार भी इस दौरान आकार ले सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima Upay: चंद्र देवता की पूजा से संवरेगा आपका भाग्य, अधिक ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर कर लें ये महाउपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।