1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 01 October 2024: इस मूलांक वाले के घर आज रहेगा खुशी का माहौल, पढ़ें 01 अक्टूबर का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 01 October 2024: इस मूलांक वाले के घर आज रहेगा खुशी का माहौल, पढ़ें 01 अक्टूबर का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 01, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 01, 2024 06:30 am IST

Numerology 01 October 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (01 अक्टूबर ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 01 October 2024: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाकर अपने निजी कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
  • मूलांक-2 अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएंगे, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है।
  • मूलांक-3 आज किसी भी परिस्थिति में अपने गुस्सा और अहम पर नियंत्रण रखें।
  • मूलांक-4 आज कई तरह की योजनाएं दिमाग में आएंगी और उन्हें फलीभूत करना भी आसान होगा।
  • मूलांक-5  आज मानसिक सुकून के लिए अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे।
  • मूलांक-6 आज परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। आपके रिश्ते संबंधी बात चल सकती है।
  • मूलांक-7 अपने काम के तरीके को व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
  • मूलांक-8 आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला साबित होगा, आपका मन प्रसन्न रहेगा।
  • मूलांक-9 आज कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी इंसान की सलाह और मार्गदर्शन लेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Solar Eclipse 2024: 2 अक्टूबर को लग रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का बुरा प्रभाव, इन मामलों में बढ़ेगी मुश्किलें

Navratri 2024: नवरात्रि से पहले लग रहा है सूर्य ग्रहण, जान लीजिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।