1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 02 February 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़िए 02 फरवरी का अंक ज्योतिष

Numerology 02 February 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़िए 02 फरवरी का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 02, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 02, 2024 10:50 am IST

Numerology 02 February 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (02 फरवरी 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 02 February 2024- India TV Hindi
Numerology 02 February 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 02 February 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1 आज का दिन किसी से चल रही अनबन को दूर करने के लिए बढ़िया है, आप कोशिश कर सकते हैं।
  • मूलांक- 2 आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट जा सकते हैं।
  • मूलांक- 3 आपने जिस काम की शुरुआत काफी समय पहले की थी, आज उस काम में आपको काफी फायदा होने के योग बन रहे हैं।
  • मूलांक- 4 आपका हौसला आज बुलंद रहने से आप कुछ ऐसा काम करेंगे जो अन्य लोगों के लिए नामुमकिन सा है।
  • मूलांक- 5 किसी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, लेकिन समय बीतने के साथ सब अच्छा हो जाएगा।
  • मूलांक- 6 आज आपकी संतान आपके किसी काम में मदद करेगी, इससे आपको अच्छा लगेगा।
  • मूलांक- 7 आज समाज में आपके कार्यों की वजह से सम्मान बढ़ जायेगा, आप गर्व महसूस करेंगे।
  • मूलांक- 8 आज आपकी संतान आपके किसी काम में मदद करेगी, इससे आपको अच्छा लगेगा।
  • मूलांक- 9 आज आप फालतू की बहस करने से बचेगे तो आपका समय बचेगा और आपका मन भी शांत रहेगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2024: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

Surya-Shani Yuti 2024: फरवरी में इस दिन बनने जा रहा है सूर्य-शनि की युति, इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।