1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 02 July 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मंगलवार का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 02 July 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मंगलवार का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 02, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 06:30 am IST

Numerology 02 July 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (2 जुलाई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 02 July 2024- India TV Hindi
Numerology 02 July 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 02 July 2024: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा।अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज समाज में आपके कार्यों की वजह से सम्मान बढ़ेगा, आप गर्व महसूस करेंगे।
  • मूलांक-2 संतान की अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा।
  • मूलांक-3 आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे इससे आपको अच्छा लाभ होगा।
  • मूलांक-4 आज आप फालतू की बहस करने से बचेगे तो आपका समय बचेगा और आपका मन भी शांत रहेगा।
  • मूलांक-5 वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा साथ ही व्यस्तता भी बढ़ेगी।
  • मूलांक-6 आज संतान आपके किसी काम में मदद करेगी, इससे आपको अच्छा लगेगा।
  • मूलांक-7 आज प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई काम आसानी से हो जाएगा।
  • मूलांक-8 आज आप किसी रुके कार्य को पूरा करने का प्लान बनाएंगे, आपको सफलता भी मिलेगी।
  • मूलांक-9 आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, साथ ही आज शत्रु आपके कार्य कौशल को देखकर नतमस्तक होंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2024: आषाढ़ माह का प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Monthly Horoscope July 2024: जुलाई में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, यहां पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक वालों का मासिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।