1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 04 July 2025: मूलांक 8 वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, इन लोगों के लिए भी बेहद खास है आज का दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 04 July 2025: मूलांक 8 वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, इन लोगों के लिए भी बेहद खास है आज का दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 04, 2025 10:45 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 03:32 pm IST

Numerology 04 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (04 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE IMAGE

Numerology 04 July 2025: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप लोंगों को रचनात्मक कार्यों में नवाचार करने का अवसर प्राप्त होगा।
  • मूलांक 2. आज आपको भौतिक सुख – सुविधा की प्राप्ति होगी, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी।
  • मूलांक 3. आज आप समाज के कुछ जरुरी मुद्दों पर बात करेंगें, जिससे समाज के लोगों की स्तिथि में बदलाव होगा।
  • मूलांक 4. आज आप रोजगार में बढ़िया काम करेंगें , जिससे आप खुद को बेहतर स्तिथि में पाएंगें।
  • मूलांक 5. आज आपकी किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो बाद में दोस्ती के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।
  • मूलांक 6. आज आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगें।
  • मूलांक 7. आज आपको किसी समस्या से निजात मिलेगी, भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
  • मूलांक 8. शादीशुदा लोगों के जीवन में नयी खुशियों का आगमन होने जा रहा है।
  • मूलांक 9. समाज को अच्छे काम के लिए प्रेरित करने वाली महिलाओं को आज मान –सम्मान की प्राप्ति होगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

सूर्य 6 जुलाई को बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां आर्थिक और करियर से जुड़ी समस्याओं को लेकर हो सकती हैं बेहाल

Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी पर करें तुलसी के ये 3 उपाय, भगवान विष्णु देंगे सुख-समृद्धि का वरदान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।