1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 06 October 2024: रविवार के दिन इन 2 मूलांक वालों को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, पढ़ें आज की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 06 October 2024: रविवार के दिन इन 2 मूलांक वालों को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, पढ़ें आज की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 06, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 06:30 am IST

Numerology 06 October 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (06 अक्टूबर ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : SOCIAL

Numerology 06 October 2024: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 11 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज आप मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
  • मूलांक-2 काम के मामले में कुछ लोग... एक्सपर्ट के तौर पर आपसे सलाह मांग सकते हैं।
  • मूलांक-3 आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, ऐसा करके आपको अच्छा लगेगा।
  • मूलांक-4 आज काफी दिनों के बाद परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे, कोई करीबी अच्छा सरप्राइज दे सकता है।
  • मूलांक-5  आज आप मन ही मन किसी बात की कल्पना करके खुश होंगे।
  • मूलांक-6 अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो अपने बजट के अनुसार ही पैसे इन्वेस्ट करना अच्छा रहेगा।
  • मूलांक-7 किसी काम को करने से पहले आप उस काम के बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे।
  • मूलांक-8 आज आप वो काम करेंगे जिसको करके ख़ुशी मिलती है फिर लोग क्या सोचते हैं।
  • मूलांक-9 राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा, आप कुछ अच्छे काम करेंगे। कही से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

राहु-केतु और शनि भी देने लगेंगे अच्छे परिणाम, बस नवरात्रि के दौरान कर लें इन चीजों का दान

धन की वर्षा कर देंगे नवरात्रि में लौंग के ये 5 उपाय, पारिवारिक जीवन और करियर में भी पाएंगे सफलता, आजमाकर देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।