1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 08 February 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 8 फरवरी का अंक ज्योतिष

Numerology 08 February 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 8 फरवरी का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 08, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 08, 2024 06:30 am IST

Numerology 08 February 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (08 फरवरी 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 08 February 2024- India TV Hindi
Numerology 08 February 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 08 February 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1  आज आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे।

  • मूलांक- 2 आज परीक्षा का परिणाम अच्छा आएगा, अपनी मेहनत को दोगुनी करेंगे।

  • मूलांक- 3 आज परिवार के साथ किसी मनोरंजक दृश्य का आप भरपूर आनंद लेंगे।

  • मूलांक- 4 आज आपकी मेहनत से अधिक आय होगी, जिससे मनचाही चीज खरीदेंगे।

  • मूलांक- 5 आज कहीं भी इन्वेस्ट करने से पहले बड़ों की राय जरुर लें, सारी चीजें समझकर ही फैसला लें।

  • मूलांक- 6 आज जल्दबाजी में लिया फैसला आगे चलकर बेहतर साबित होगा, लेकिन परिवार वालों की राय भी अवश्य लें।

  • मूलांक- 7 आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।

  • मूलांक- 8 आज होटल के कारोबारियों को अचानक अधिक बुकिंग से लाभ होगा।

  • मूलांक- 9 जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Masik Shivratri 2024: इस विधि के साथ करें भगवान शिव की पूजा, जानें मासिक शिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या नहीं?

Shukra Gochar 2024: शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, 7 मार्च तक भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।