1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 10 June 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 10 जून का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 10 June 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 10 जून का अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 10, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 10, 2024 06:30 am IST

Numerology 10 June 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (10 जून 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 10 June 2024- India TV Hindi
Numerology 10 June 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 10 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 49 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज आप कोई बड़ा काम पूरा करने में सफल होंगे, जिससे अच्छा धन लाभ होगा।
  • मूलांक-2 आज कार्यक्षेत्र में काम करने का जुनून आपको सफलता दिलाएगा।
  • मूलांक-3 आज अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखेंगे तो कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।
  • मूलांक-4 आज आस-पास होने वाली गतिविधियों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • मूलांक-5 आज के दिन कई तरह की लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।
  • मूलांक-6 ऑफिस में परिस्थितियां अच्छी रहेंगी, सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा।
  • मूलांक-7 आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, इससे आपको अच्छा फील होगा।
  • मूलांक-8 आज दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखेंगे।
  • मूलांक-9 आज ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते में मधुरता बनाकर रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vinayak Chaturthi 2024: ज्येष्ठ माह में इस दिन रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

10 June 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 इस हफ्ते ये राशि वाले निवेश के मामले में बरतें सावधानी, वरना हो सकता है पैसों का नुकसान, जानें अपना आर्थिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।