1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 2 August 2024: इस मूलांक वालों के रुके हुए कार्यों को आज मिलेगी गति, ये लोग बनेंगे आकर्षण का केंद्र, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 2 August 2024: इस मूलांक वालों के रुके हुए कार्यों को आज मिलेगी गति, ये लोग बनेंगे आकर्षण का केंद्र, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 02, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 02, 2024 10:51 pm IST

Numerology 2 August 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (2 अगस्त 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 2 August 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 परिवार की सुख-सुविधाओं को पूरा करने में आप सफल होगे, जिससे लोग आपसे बहुत खुश होगे।
  • मूलांक-2 बच्चों को सही दिशा दिखायेंगे, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
  • मूलांक-3 आपके लिये आज का दिन खास रहेगा, जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व किसी काम में सहयोग मिलेगा।
  • मूलांक-4 आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा, आप उनसे अपना काम आसानी से करवा लेंगे।
  • मूलांक-5 दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति बनेगी, परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनायेंगे।
  • मूलांक-6 आज आप अपने दोस्त को कुछ अच्छा सा गिफ्ट देंगे, जिससे दोस्ती और अच्छी होगी ।
  • मूलांक-7  व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा, परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे।
  • मूलांक-8 भाई-बहनों के लिये आज का दिन शानदार रहेगा, एक-दूसरे को कुछ गिफ्ट करेंगे।
  • मूलांक-9 आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप रुके कार्यों को पूरा कर लेंगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या के दिन लगाएं ये पौधे, भोलेनाथ के साथ ही पितृ भी होंगे प्रसन्न, परिवार में आएंगी खुशियां 

Vastu Tips: कहीं आपने भी तो नहीं लगाया घर में चोरी किया हुआ मनी प्लांट? ऐसा करना सही है या गलत जान लें वास्तु शास्त्र से 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।