Numerology 23 July 2025: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 55 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मासिक शिवरात्रि या कहें सावन शिवरात्रि का व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1. आज आप किसी करीबी रिश्तेदार के यहाँ जायेंगे, जिनसे मिलकर आपका मन खुश हो जायेगा।
- मूलांक 2. आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं, परिवार का सहयोग बना रहेगा।
- मूलांक 3. अगर आप किसी लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बना रहें हैं, तो जरुरी सामान अपने साथ रख लें।
- मूलांक 4. जो लोग खेल-कूद में रुचि रखते हैं, उनको किसी प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।
- मूलांक 5. सामाजिक कार्यों में योगदान देने वालों को आज उनकी सोसायटी में मान–सम्मान की प्राप्ति होगी।
- मूलांक 6. आज आप किसी कार्य को पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी।
- मूलांक 7. कला क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी अनुभवी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
- मूलांक 8. आज का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी।
- मूलांक 9. आज आप दोस्त के किसी काम को पूरा करने में उसकी हेल्प करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और गहरी हो जाएगी।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Vastu Tips: घर का गंदा पानी किस दिशा में निकलना चाहिए? सुधार लिया तो संवर जाएगी जिंदगी
Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर लगाएं महादेव का यह प्रिय पौधा, इस दिशा में है और फलदायी