1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 24 June 2024: लंबे समय की मेहनत आज ला सकती है रंग, इन 3 मूलांक वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 24 June 2024: लंबे समय की मेहनत आज ला सकती है रंग, इन 3 मूलांक वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 24, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 24, 2024 06:30 am IST

Numerology 24 June 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (24 जून 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 24 - India TV Hindi
Numerology 24 Image Source : FILE

Numerology 24 June 2024: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 51 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जायेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज के दिन आपके विचारों और भावनाओं में ताल-मेल रहेगा, धन लाभ की उम्मीद है।

मूलांक-2 व्यवसाय संबंधी सरकारी मामलों को समय रहते सुलझाना जरूरी है।
मूलांक-3 आज कई सालों की मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा, ख़ुशी आपके चेहरे पर साफ दिखेगी।
मूलांक-4 आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे।
मूलांक-5 ऑफिस में आज आपके ऊपर वर्कलोड बढ़ सकता है, जिससे आपको एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ेगा।
मूलांक-6 आज विरोधी आपके व्यक्तित्व के आगे परास्त होंगे, आपसे दोस्ती के लिये हाथ बढ़ाएंगे।
मूलांक-7 आज किसी दूसरे के भरोसे ना बैठे, उचित मेहनत भी करना जरूरी है।
मूलांक-8 आज रूके काम को निपटाने के लिए समय अनुकूल है, परिवार के साथ सामंजस्य बैठाने में आसानी रहेगी।
मूलांक-9 आज आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये फार्म भरेंगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Budh Gochar 2024: जुलाई से पहले बुध का हो रहा है गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर?

Shukra Uday: दो महीने बाद 29 जून को शुक्र होंगे उदय, अब सुधरेगी इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, इन लोगों को लव लाइफ में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।