1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 26 October 2024: इस मूलांक वालों की सुलझेंगी समस्याएं, इन लोगों को कारोबार में होगा लाभ, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 26 October 2024: इस मूलांक वालों की सुलझेंगी समस्याएं, इन लोगों को कारोबार में होगा लाभ, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 26, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 26, 2024 06:30 am IST

Numerology 26 October 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (26 अक्टूबर) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : SOCIAL

Numerology 26 October 2024: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा।  अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज आप अपनी कई समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। कुछ समस्याओं का समाधान मिल सकता है।

मूलांक-2 आज किसी भी काम को करते वक्त जल्दबाजी के बजाय धैर्य और विवेक से काम लेंगे।
मूलांक-3 आज कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखेंगे और अपनी देखरेख में ही काम करेंगे।
मूलांक-4 आज किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आएगा, घर में मस्ती भरा माहौल रहेगा।
मूलांक-5 आज किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिये आपके पास कॉल आ सकती है।
मूलांक-6  आज अपने विचारों पर मनन करते रहेंगे, अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहेंगे।
मूलांक-7 आज बिजनेस के कामों में आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है। 
मूलांक-8 आज अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें, जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
मूलांक-9 आज समय का सदुपयोग करें, घर में खुशियों के आने के योग बने हुए है।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

धनतेरस पर क्या तुलसी खरीद सकते हैं? इस पौधे को धनत्रयोदशी के दिन घर में लाने से क्या परिणाम मिलते हैं, जानें

Diwali 2024: दिवाली की सफाई में गलती से भी बाहर न फेंक दें ये 5 चीजें, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।