1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 7 March 2024: पैसा निवेश के लिए शानदार रहने वाला है आज का दिन, इन मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Numerology 7 March 2024: पैसा निवेश के लिए शानदार रहने वाला है आज का दिन, इन मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Bharti Singh
 Published : Mar 07, 2024 06:30 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 12:28 pm IST

Numerology 7 March 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (7 मार्च 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 7 March 2024- India TV Hindi
Numerology 7 March 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 7 March 2024: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर बुध मीन राशि में गोचर करेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक- 1 किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सम्मान प्राप्त होगा, समाज में आपकी चर्चा होगी।

मूलांक- 2 किसी काम की आपको जिम्मेदारी मिलेगी। इस काम को करने मे थोड़ी परेशानी होगी।
मूलांक- 3 किसी दोस्त से आपको कोई उपहार मिलेगा। उसके प्रति आपका और प्यार बढ़ेगा।
मूलांक- 4 कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
मूलांक- 5 दोस्त के साथ कुछ अच्छा समय बितायेंगे। पुरानी यादें ताजा होंगी।
मूलांक- 6- इनकम के नये सोर्स खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मूलांक- 7 परिवार में खुशियों का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर बनेगा।
मूलांक- 8 अगर आप कहीं पैसा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। तो आज का दिन अच्छा रहेगा।
मूलांक- 9 पैसों के मामलों में सावधानी रखें। उधार के लेन देन से आप बचें।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान करना न भूलें, महादेव की कृपा से संवर जाएगा जीवन, पैसों की होगी बरकत!

Weekly Health Horoscope 4 to 10 March 2024: इस हफ्ते सेहत को लेकर किसे रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन राशि तक का साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।