1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Ganesh Chaturthi 2022: घर की इस दिशा में रखें गणेशजी की मूर्ति, होगी धन की वर्षा, जाग उठेगी सोई किस्मत

Ganesh Chaturthi 2022: घर की इस दिशा में रखें गणेशजी की मूर्ति, होगी धन की वर्षा, जाग उठेगी सोई किस्मत

 Published : Aug 25, 2022 10:55 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 10:55 pm IST

Ganesh Chaturthi 2022: गणेशजी को उचित स्थान और उचित दिशा में रखें तो घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार गणेश जी की प्रतिमा किस दिशा में रखना शुभ होता है।

Ganesh Chaturthi 2022- India TV Hindi
Ganesh Chaturthi 2022 Image Source : PTI

Vastu Tips: 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी है, इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है और उन्हें मोदकों और लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। गणेश चतुर्थी में भगवान गणेश की प्रतिमा सभी घर पर लाते हैं, लेकिन अगर आप हमेशा अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा रखें तो आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी होती है, साथ ही फूटी किस्मत भी जाग जाती है, लेकिन भगवान गणेश की प्रतिमा रखने के कुछ नियम हैं। विघ्नहर्ता भगवान गणेशजी को प्रथम पूज्य देव का स्थान मिला है, यानी कि हर शुभ काम से पहले सर्वप्रथम गणेश जी की ही पूजा होती है। भगवान गणेश जी की कृपा हम पर बनी रहे इसके लिए हमें उनका खास ख्याल रखना होता है। उन्हें उचित स्थान और उचित दिशा में रखें तो घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार गणेश जी की प्रतिमा किस दिशा में रखना शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र में भगवान की मूर्ति रखने के लिए और उन्हें स्थापित करने के कुछ नियम बताए गए हैं, अगर उन नियमों का पालन कर लें तो घर में भगवान की कृपा बनी रहती है। वास्तु के मुताबिक भगवान गणेश की मूर्ति घर के उत्तर-पूर्व कोने यानी कि ईशान कोण में रखना उत्तम होता है।

Ganesh Chaturthi 2022
Image Source : PTIGanesh Chaturthi 2022

Ganesh Chaturthi 2022: इस बार गणेश चतुर्थी व्रत पर करें इस स्तोत्र का पाठ, बप्पा दूर करेंगे सभी संकट

इस दिशा में भूलकर न रखें गणेशजी की मूर्ति 

घर के दक्षिण दिशा में भूलकर भी गणपति भगवान की मूर्ति नहीं स्थापित करनी चाहिए। जिस दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति रख रहे हैं वहां कूड़ा-कचरा या फिर घर का टॉयलेट नहीं होना चाहिए।

Hartalika Teej 2022: कब है हरतालिका तीज? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

गणेश जी की ऐसी मूर्ति रखना है शुभ

गणेशजी की मूर्ति रख रहे हैं तो प्लास्ट ऑफ पेरिस की मूर्ति की बजाय धातु, गोबर या फिर मिट्टी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। गणेश जी की मूर्ति में वो बैठे हुए होने चाहिए। 

Hartalika Teej Puja Thali: हरतालिका तीज पर पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें, घर आएगी सुख-संपदा

गणेश जी की मूर्ति की प्रतिमा में रखें इस बात का ध्यान

  1. घर में गणपति जी की मूर्ति रखते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि गणपति की सूंड़ दाईं तरफ होनी चाहिए बाईं तरफ नहीं। 
  2. गणेश जी की प्रतिमा ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए।
  3. गणेश जी की मूर्ति में इस बात का ध्यान रखें कि साथ में उनकी सवारी मूसक और उनका भोग लड्डू जरूर रहे।

Karwa Chauth 2022: कब है सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ? जानें व्रत, पूजन और पारण का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म