1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर या ऑफिस की इस दिशा में करें पीलें रंग के मार्बल का इस्तेमाल, फिर नहीं होगी किसी चीज की कमी

Vastu Tips: घर या ऑफिस की इस दिशा में करें पीलें रंग के मार्बल का इस्तेमाल, फिर नहीं होगी किसी चीज की कमी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 03, 2023 10:41 am IST,  Updated : Apr 03, 2023 10:41 am IST

Vastu Tips: अगर आप घर बनवा रहे हैं तो वास्तु शास्त्र की इन बातों का खास ख्याल रखें नहीं तो घर में सुख-शांति नहीं रह पाएगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते घर से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: आज वास्तु शास्त्र में हम आपको घर के नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में फ्लोर के कलर के बारे में बताएंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर हो या ऑफिस, इनके दक्षिण-पश्चिम हिस्से में येलो कलर के स्टोन, यानि पीले रंग के मार्बल का चुनाव करना अच्छा माना जाता है। 

अगर आप पूरे फर्श पर येलो स्टोन न लगवाना चाहें, तो आप इस दिशा के थोड़े से हिस्से में येलो स्टोन, यानी पीले रंग का पत्थर लगाकर भी इस दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से घर या ऑफिस में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। सभी चीजों में स्थिरता बनी रहती है। साथ ही

घर में माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

 अगर आपके घर की दिवारों का रंग बहुत गहरा है तो आपको अपने घर के फर्श के लिए व्हाइट या ऑफ व्हाइट मार्बल या पत्थर का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। वास्तु शास्त्र की माने तो घर में फर्श पर ज्यादा गहरे या चटकीले प्रिंट वाले कार्पेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और घर की सुख-शांति में भी बाधा आती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Somwar Upay: आज कर लें चावल और गुड़ का ये आसान सा उपाय, कभी खाली नहीं होगी घर की तिजोरी, राजा समान जिएंगे जिंदगी

April 2023 Vrat Festival List: कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और ईद? यहां देखें अप्रैल महीने के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

Weekly Business Horoscope: व्यापार के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह? जानिए क्या-क्या बरतनी होगी सावधानी और कैसे मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म