यूक्रेनी हमले के बाद पुतिन का ये VIDEO वायरल, "सूर्य के ताप तक पहुंच वाले "वारहेड" से करेंगे अटैक, सब हो जाएगा राख"
यूरोप | 02 Jun 2025, 7:00 PMयूक्रेन द्वारा रूस में बड़ा ड्रोन हमला करके उसके 5 एयरबेस पर तबाही मचाने से रूसी राष्ट्रपति पुतिन के धैर्य की सीमा टूट चुकी है। इस बीच यूक्रेन को पुतिन की धमकी वाला वह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन पर ओरेशनिक वारहेड्स से अटैक करने की धमकी दी है। हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है।
