रूस और यूक्रेन की जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के जपोरिजिया क्षेत्र में भीषण युद्ध हो रहा है।
यूरोप | 27 Jul 2023, 7:37 PM
रूस ने यूक्रेन के ऐतिहासिक स्थल पर बड़ा हमला कर दिया है। ऐतिहासिक कैथेड्रल पर ताबड़तोड़ रूसी बमबारी के कारण स्थानीय लोगों में रूस के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है।
एशिया | 25 Jul 2023, 8:31 PM
रूस का कहना है कि सोमवार सुबह यूक्रेन के दो ड्रोन्स को मॉस्को के आसमान में मार गिराया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि कीव ने मॉस्को में ड्रोन्स के जरिए आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश की।
अन्य देश | 24 Jul 2023, 7:44 PM
डेढ़ साल से रूस के साथ जंग लड़ रहे यूक्रेन का हौसला पस्त नहीं हो रहा है। यूक्रेन ने क्रीमिया में रूस के हथियार गोदामों को ड्रोन हमले में नष्ट कर दिया है।
यूरोप | 23 Jul 2023, 12:04 AM
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच बुल्गारिया ने बड़ा कदम उठाया है। उसने रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन की मदद के लिए सैन्य उपकरण भेजने की अपनी नीति में बदलाव किया है।
यूरोप | 23 Jul 2023, 12:06 AM
रूस और यूक्रेन की लड़ाई जारी है। रूस के ताजा हमले में खेत और अग्निशमन उपकरण नष्ट हो गए। किपर ने कहा कि हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 मीट्रिक टन मटर और 20 मीट्रिक टन जौ नष्ट हो गया।
यूरोप | 21 Jul 2023, 6:33 PM
क्रीमिया को रूस के मुख्य भूभाग से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुल के एक हिस्से के विस्फोट में क्षतिग्रस्त होने के बाद सोमवार को इस पर यातायात रोक दिया गया। रूस ने इस घटना के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया है।
यूरोप | 17 Jul 2023, 7:05 PM
रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा मोड़ आ गया है। यूक्रेन द्वारा क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले समुद्री पुल को बम विस्फोट से उड़ा देने की खबरें आ रही हैं। हालांकि यूक्रेन ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पुल के ऊपर एक हेलीकॉप्टर को विस्फोट करते देखा जा सकता है। हमले में रूस ने 2 लोगों की मौत की पुष्टि भी की है।
यूरोप | 17 Jul 2023, 12:04 PM
तुर्की एक तरफ जहां स्वीडन को NATO में शामिल करने में आनाकानी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन का खुलकर समर्थन किया है।
यूरोप | 08 Jul 2023, 12:37 PM
अमेरिका ने एलान किया है कि वह रूस के साथ जंग में यूक्रेन को अकेला नहीं छोड़ेगा और उसकी मदद के लिए उसे क्लस्टर बम मुहैया कराएगा।
अमेरिका | 08 Jul 2023, 11:04 AM
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच यूक्रेन की ओर से इस्तेमााल किए जा रहे अमेरिकी ड्रोन 'प्रीडेटर' रूस के सामने फिसड्डी साबित हो रहे हैं। इस बात को यूक्रेन भी मानने लगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि रूस के इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी सिस्टम ने हजारों पश्चिमी ड्रोन्स को ढेर कर दिया है। इनमें प्रीडेटर ड्रोन भी शामिल है।
यूरोप | 07 Jul 2023, 8:38 PM
रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। इस जंग में अमेरिका अहम रोल निभा रहा है। वह यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहयोग कर रहा है। अब अमेरिका यूक्रेन को ऐसा घातक बम देने जा रहा है, जिस पर ज्यादातर देशों ने बैन लगा रखा है। जानें क्या है क्यों लगा है बैन। कितना घातक है यह बम?
Explainers | 07 Jul 2023, 6:57 PM
रूस-यूक्रेन युद्ध को अब 500 दिन पूरे होने वाले हैं। इन 16 महीनों के युद्ध में अब तक क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं और रूस-यूक्रेन अब किस मोड़ पर खड़े हैं, यह जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि अभी तक इस युद्ध का कोई अंत होता नहीं दिखाई दे रहा है। हाल में रूस ने यूक्रेन के लवीव पर बड़ा हमला किया है।
यूरोप | 07 Jul 2023, 3:20 PM
वैगनर के विद्रोह से उबरने के बाद रूस ने पश्चिमी यूक्रेन के लवीव शहर को धुआं-धुआं कर दिया है। यूक्रेन के अनुसार लवीव पर पिछले 16 माह में रूस की ओर से किया गया यह सबसे बड़ा हमला है। इस हमले में कम से कम 4 लोग मारे गए हैं। 60 बहुमंजिला इमारतें ढह गई हैं। मलबे में भारी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका है।
यूरोप | 06 Jul 2023, 2:57 PM
यूक्रेन और रूस ने विश्व के सबसे बड़े परमाणु संयंत्रों में से एक पर हमले की तैयारी करने का बुधवार को एक-दूसरे पर आरोप लगाया, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस होने वाले खतरे के अपने दावे के समर्थन में साक्ष्य नहीं मुहैया किया।
यूरोप | 05 Jul 2023, 10:07 PM