1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के प्रदर्शन से निराश हैं एलन बॉर्डर

भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के प्रदर्शन से निराश हैं एलन बॉर्डर

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2020 08:19 am IST,  Updated : Dec 14, 2020 08:19 am IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से होने वाले डे नाइट टेस्ट मैच से होगी। 

Allan Border, Australia A, India, Ind vs Aus, cricket, sports- India TV Hindi
Australia A  Image Source : BCCI/TWITTER

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के भारत के खिलाफ दूधिया रोशनी में खेले गये अभ्यास क्रिकेट मैच में प्रदर्शन की आलोचना की और उसे ‘शर्मनाक’ करार दिया। 

ऋषभ पंत के आक्रामक शतक और हनुमा विहारी के संयमपूर्ण पारी से भारत ने दूसरे दिन आखिरी सत्र में 170 रन जोड़े। इस दौरान पंत और विहारी ने अपने शतक पूरे किये। अंतिम ओवर में 22 रन बने और पंत ने आखिरी गेंद पर सैकड़ा पूरा किया।

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खुद को इस तरह से तैयार कर रहे हैं स्टीव स्मिथ

बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, ‘‘मैंने किसी भी तरह की क्रिकेट में अंतिम सत्र में जितना भी खेल देखा उनमें यह बहुत ही बेकार और लचर प्रदर्शन था। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऑस्ट्रेलिया ए है। वे ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है। वे युवा हैं जो राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी, कप्तानी में प्रदर्शन सभी शर्मनाक था। वह बहुत ही बेकार था। ’’ 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से होने वाले डे नाइट टेस्ट मैच से होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल