1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे ODI में विंडीज को 120 रनों से हराते हुए बांग्लादेश ने 3-0 से जीती सीरीज

तीसरे ODI में विंडीज को 120 रनों से हराते हुए बांग्लादेश ने 3-0 से जीती सीरीज

 Reported By: IANS
 Published : Jan 25, 2021 08:39 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 08:39 pm IST

बांग्लादेश ने सोमवार को जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 120 रनों से हरा दिया।

तीसरे ODI में विंडीज को 120...- India TV Hindi
तीसरे ODI में विंडीज को 120 रनों से हराते हुए बांग्लादेश ने 3-0 से जीती सीरीज Image Source : TWITTER/BANGLADESH CRICKET

चटगांव| बांग्लादेश ने सोमवार को यहां जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 120 रनों से हरा दिया। इसके साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 297 रन बनाए।

इसमें कप्तान तमीम इकबाल के 80 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से बनाए गए 64 रनों के अलावा शाकिब अल हसन (51 रन, 81 गेंद, तीन चौके), विकेटकीपर रहीम (64 रन, 55 गेंद, चार चौके और दो छक्के) तथा महमुदुल्लाह (64 रन, 43 गेंद, तीन चौके और तीन छक्के) की बेहतरीन पारियां शामिल हैं। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसफ और आर. रीफर ने दो-दो विकेट लिए जबकि के. मायर्स को एक सफलता मिली।

पंत ने बताया कैसे सोशल मीडिया पर बनता था उनका मजाक, आहत होकर फिर इस तरह दिया सबको जवाब

जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 44.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 177 रन ही बना सकी। रोवमैन पॉवेल ने उसके लिए सबसे अधिक 47 रन बनाए। क्रूमाह बोनर ने 31 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद सैफीद्दीन ने तीन विकेट लिए जबकि मुस्ताफिजुर रहमान और मेहेदी हसन को दो-दो सफलता मिली। तस्कीन अहमद और सौम्या सरकार ने भी एक-एक विकेट लिया।

मुस्ताफिजुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि शाकिब को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में शाकिब की धमाकेदार वापसी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल