टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन और स्टाइलिश बल्लेबाज एम एस धोनी वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे करने से महज 98 रन दूर हैं। इतना तो तय है कि धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी सीरीज में इस उपलब्धि को हासिल कर लेंगे। लेकिन अगर विराट कोहली चाहें, तो धोनी इस कारनामे को तीसरे वनडे में ही अंजाम दे सकते हैं। जी हां, धोनी को 10 हजारी बनने के लिए कोहली के साथ की जरूरत है। कैसे कोहली तीसरे वनडे में धोनी का रिकॉर्ड बनवा सकते हैं? आइए जानते हैं।
Related Stories
धोनी को मिले ऊपर खेलने का मौका: अक्सर इस बात की चर्चा होती है कि धोनी को किस नंबर पर खेलना चाहिए। क्रिकेट पंडितों के मुताबिक धोनी अपने करियर के जिस मोड़ पर हैं ऐसे में अब उन्हें नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। लेकिन कोहली ने अब तक उन्हें बहुत ही कम मौकों पर नंबर-4 पर खिलाया है। मौजूदा सीरीज में कोहली ऐसा कर सकते हैं।
जब भारतीय टीम नंबर-4 के लिए बल्लेबाज ढूंढ ही रही है, तो ऐसे में धोनी को इस नंबर पर क्यों नहीं खिलाया जा सकता। अगर कोहली धोनी को तीसरे वनडे में नंबर-4 पर खेलने का मौका देते हैं तो धोनी के लिए 98 रन की पारी खेलना, या फिर शतक लगाना कोई बड़ी बात नहीं है।
कोहली नहीं देंगे धोनी को मौका: ये लगभग तय है कि कोहली धोनी को तीसरे वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं देंगे। कोहली चौथे नंबर के लिए अजिंक्य रहाणे को तैयार कर रहे हैं। लेकिन वो इस नंबर पर धोनी को नहीं आजमा रहे। ऐसे में साफ है कि धोनी तीसरे मैच में भी अपने 10,000 रन पूरे नहीं कर सकेंगे।