
ईडन गार्डन्स से अपनी मोहब्बत को रोहित ने कुछ यूं बयां किया: “मैं इसे (ईडन गार्डन्स) पैक कर अपने घर ले जाना चाहता हूं और दुनिया में जहां भी जाऊं इसे (ईडन गार्डन्स) अपने साथ ले जाना चाहता हूं। ये ग्राउंड मेरे लिए अब बहुत खास हो गया है। मैंने यहां (ईडन गार्डन्स पर) काफी कुछ उपलब्धियां हासिल की हैं। ये ग्राउंड मेरे दिल के करीब है। मैं नहीं जानता कि ये मेरे लिए इतना खास क्यों है। मैं जब तक यहां आ रहा हूं, यहां बेहतर प्रदर्शन कर रहा हूं और यहां पहले की तरह ही ट्रॉफी जीत रहा हूं, तब तक मैं इस बात का राज़ जानना भी नहीं चाहता।”
अगली स्लाइड्स में देखिए, रोहित शर्मा के दूसरे प्यार यानी मंगेतर रितिका सजदेह की तस्वीरें और जानिए क्यों रितिका की वजह से युवराज सिंह और रोहित बने रिश्तेदार...