बेन स्टोक्स के जीवन की सरवक्षेष्ठ पारी से लेकर कार्लोस ब्रैथवेट की दिल तोड़ने वाली बल्लेबाज़ी, इन तमाम उतार चढ़ाव से भरा रहा इंग्लैंड क्रिकेट के लिए ये साल। इंडिया टीवी एक नज़र डाल रहा है साल के इंग्लैंड के यादगार पलों पर।
जब स्टोक्स के स्ट्रोक्स ने उड़ाए साउथ अफ़्रीकी बॉलरों के परख़चे

इंग्लैंड सिरीज़ में 1-0 से आगे था और अब जनवरी में साउत अफ़्रीका के ख़िलाफ़ कैप टाउन में दूसरा टेस्ट होना था। यही वह टेस्ट था जिसमें बेन स्टोक्स ने इतिहास रच दिया था। स्टोक्स ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ो के परख़चे उड़ाते हुए 198 बॉलों पर 258 रन ठोक दिए। इसमें 30 चौक्के और 11 छक्के शामिल थे। टेस्ट इतिहास में ये सबसे तेज़ दोहरा शतक (250) था। दूसरे छोर पर जॉनी बैरस्टो ने भी अविजित 150 रन बनाए और दोनो ने छठे विकेट के लिए 399 की साझेदारी की।
ब्रैथवेट ने जब स्टोक्स को दिखाए दिन में तारे

अप्रैल में स्टोक्स ने जब कोलकता में विश्व टी20 के फ़ाइनल का अंतिम ओवर शुरु किया तो लगभग तय हो चुका था कि इंग्लैंड ख़िताब पर फिर कब्ज़ा कर लेगा जो उसने 2010 में वेस्ट इंडीज़ में जीता था। वेस्ट इंडीज़ को जीत के लिए आख़िरी ओवर में 19 रन बनाने थे। स्टोक्स पूरे टोर्नामेंट में ग़ज़ब की यॉर्कर डाल रहे थे। लेकिन भीमकाय कार्लोस ब्रैथवेट ने पहली चार गेंदों पर गगनचुंबी छक्के लगाकर इंग्लैंड का दिल ही तोड़ दिया।
कुक बने 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज़

इस साल इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेअर कुक टेस्ट मैचों में दल हज़ार रन बनाने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज़ बन गए। भारत दोरे पर उनका ये ांकड़ा 11 हजा़र छू गया।
जब प्लंकेट ने जड़ा आख़िरी बॉल पर छक्का

जून में ट्रेंट ब्रिज में श्रीलंका के ख़िलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड की हार साफ नज़र आ रही थी। इंग्लैंड को अंतिम दो बॉलो पर जीत के लिए 9 रन बनाने थे। इधर वोक्स ने पांचवी बॉल पर तीन रन लिये और उधर श्रीलंका ने जीत का जश्न मनाना शुरु कर दिया। इंग्लैंड के लिए अब जीत असंभव लगने लगी क्योंकि सामने थे लियाम प्लंकट जो बल्लेबाज़ी के लिए बिल्कुल नही जाने जाते थे। लेकिन प्लंकट ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर मैच टाई करवा दिया।
जब पाकिस्तान ने लगाए पुश-अप्स

लॉर्डस पर इंग्लैंड के ख़िलाफ टेस्ट जीतकर और सिरीज़ ड्रॉ करने के बाद पाकिस्तीनी खिलाड़ियो ने पुश-अप्स लगाए। दरअसल इसकी शुरुआत मिस्बाह उल हक के साथ शुरु हुई। उन्होंने मैच के पहले दिन सेंचुरी लगाकर दस प्रेस-अप्स लगाए। ये एक तरह से पाकिस्तानी सेना को एक तरह का सलाम था जिसकी निगरानी में पाकिस्तान ने इंग्लैंड दौरा करने के पहले अबोटाबाद में अभ्यास किया था। जीत के बाद बाहर पूरी टीम ने भी प्रेस-अप्स लगाए।
इंग्लैंड ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

जोस बटलर ने जैसे ही हसन अली की अंतिम बॉल पर चौक्का लगाया, इंग्लैंड ने वनडे में सबसे अधिक स्कोर करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ़ 443 का स्कोर खड़ा करके बनाया था। इसके पहले एलेक्स हैल्स ने 171 रन बनाए जो वनडे में इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर है।
टूटी अंगुली हमीद का हौंसला नहीं तोड़ सकी

भारत में जिस तरह से इंग्लैंड की 4-0 से धूल उड़ाई उसी धूल के ग़ुबार में एक सितारा चमका जिसका नाम है हसीब हमीद। 19 सला के हसीब ने राजकोट में दूसरे टेस्ट में 82 और फिर विशापत्तनम में वह डटकर खेले। मोहाली में वह अंगुली में फ़्रेक्चर की वजह से ओपन नही कर पाए लेकिन आठ नंबर पर आकर उन्होंने बारतीयय स्पिनरों को कैसा खेला जाता है ये सिखाया। उन्होंने अविजित 59 रन बनाए।
सचिन के बाद भारत को मिला नया पोस्टर बॉय

सचिन तेंदुलकर को बाद कौन बनेगा इंडियन स्पोर्ट्स का पोस्टर बॉय ये सवाल अक्सर पूछा जाता रहा था और इस क़तार में सबसे आगे थे विराट कोहली। लेकिन उनकी ताजपोशी हुई मुंबई में जब उन्होंने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 235 रन टोक दिए। ये पारी इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि इंग्लैंड के 400 के जवाब में बारत के 6 विकेट 307 पर गिर गए थे। लेकिन कोहली की सानदार बैटिंग की बदैलत भारत ने न सिर्फ 631 रन बनाए बल्कि मैच भी पारी से जीत लिया।
पाकिस्तान ने छुड़ाए ऑस्ट्रेलिया के पसीने

इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमियों को ऑस्ट्रेलिया को हारता देखने में जितना मज़ा आता उतना मज़ा किसी में नही आता। ऑस्ट्रेलिया पहले श्रीलंका में हारा फिर साउथ अफ्रीका से पिटा। फिर हाल ही में ब्रिस्बेन में जो पाकिस्तान ने उसका हाल किया वो देखने लायक था। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 490 का लक्ष्य रखा था। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा अभी तक कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। लेकिन पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के पसीने छुड़ा दिये। उसने 8 विकेट खोकर 449 रन बना लिए थे लेकिन तभी मिशल स्टार्क ने असद शफीक (137) को आउट कर दिया और यासिर शाह रन आउट हो गए।