वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के नए सितारे हैं। अपनी विध्वंशक पारियों से वैभव ने क्रिकेट प्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने दौर में जो कारनामे क्रिकेट के मैदान में दिखाए हैं, उन्हीं को देखते हुए लोग सचिन को क्रिकेट का भगवान बुलाते हैं। इन दोनों में ज्योतिषीय समानताओं के साथ ही एक समानता ये भी है कि दोनों ही कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने लगे और सुर्खियों में आ गए। हालांकि आज हम आपको अपने इस लेख में उन समानताओं के बारे में जो वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर दोनों की कुंडली में देखने को मिलती हैं। आइए जानते हैं इन समानताओं के बारे में।
सचिन और वैभव दोनों की राशि है धनु
सचिन और वैभव दोनों की ही चंद्र राशि धनु है। धनु राशि के लोग उत्साह से भरे हुए और मेहनती माने जाते हैं। ये अग्नि तत्व की राशि है इसलिए ऊर्जा और खेल भावना की इनमें कोई कमी नहीं होती। इसके साथ ही धनु राशि के लोगों को अच्छा टीम लीडर भी माना जाता है। इनमें अनुशासन की कोई कमी नहीं होती इसलिए खेल के मैदानों में ये उपलब्धियां प्राप्त करते हैं। धनु राशि के लोगों की एक खास बात ये भी है कि ये शारीरिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। सचिन और वैभव दोनों में ही ये गुण देखने को मिलते हैं।
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था और वैभव सूर्यवंशी की जन्मतिथि 27 मार्च 2011 है इन दोनों ही दिनों पर चंद्रमा धनु राशि में थे इसीलिए इन दोनों की चंद्र राशि धनु है। दोनों की राशि एक ही होने के साथ ही दोनों का स्वभाव भी एक जैसा लगता है। दोनों ही खिलाड़ी खेल के मैदान में बहुत आक्रामक दिखते हैं लेकिन वास्तविक जीवन में जमीन से जुड़े हुए। धनु राशि के प्रभाव के कारण दूसरों का सम्मान और समाज में अच्छा आचारण करना दोनों के ही चरित्र में देखने को मिलता है।
सचिन और वैभव दोनों का जन्म हुआ है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में
पूर्वाषाढ़ा रचनात्मकता के कारक ग्रह शुक्र का नक्षत्र है। वैभव और सचिन दोनों का ही जन्म इस नक्षत्र में हुआ है। इसलिए दोनों के ही खेल में अलग रचनात्मकता देखने को मिलती है। सचिन जहां अपनी स्वीट टाइमिंग के लिए जाने जाते थे वहीं वैभव अपनी दमदार शॉट्स के लिए। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं और दोनों ही खिलाड़ियों में ये गुण भी देखने को मिलता है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे लोग कभी भी हार नहीं मानते और बुरी स्थितियों से निकलने का दम रखते हैं।
ये भी पढ़ें-
शिवलिंग पर जल टपकाने वाले घड़े को क्या कहते हैं? 90% लोग नहीं जानते होंगे नाम और इसे लगाने की वजह!