1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली ने दी सलाह, रद्द कर देना चाहिए क्रिकेट का नया फॉर्मेट 'द हंड्रेड'

इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली ने दी सलाह, रद्द कर देना चाहिए क्रिकेट का नया फॉर्मेट 'द हंड्रेड'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 29, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 06:49 pm IST

मोईन अली को लगता है कि कोरोनावायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट को स्थगित कर देना चाहिए।

Moeen Ali- India TV Hindi
Moeen Ali Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली को लगता है कि कोरोनावायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट को स्थगित कर देना चाहिए। उनका कहना है कि द हंड्रेड का पहला संस्करण तभी खेला जाना चाहिए जब पूरे विश्व में किसी तरह की परेशानी न हो।

बीबीसी ने मोईन अली के हवाले से लिखा है, "इस देश में यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है और हम तब खेलना चाहते हैं जब सब कुछ सही हो और पूरे विश्व में किसी तरह की परेशानी नहीं रहे।"

उन्होंने कहा, "बीते साल में इंग्लैंड की क्रिकेट जिस तरह के मूड में थी उसे देखते हुए इस साल द हंड्रेड के लिए माहौल सही था, लेकिन पूरे विश्व में जो हुआ है, इससे अब यह काफी मुश्किल हो गया है।"

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड क्रिकेट में इन दो बल्लेबाजों के कायल है शुभमन गिल, बताया नाम

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "अगर हम अगले साल उन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को ला सकें जो इस साल नहीं आ पाए तो इससे अगले साल होने वाला द हंड्रेड और मजबूत होगा और हम साथ ही नए दर्शकों को भी लुभा सकते हैं।"

ये भी पढ़ें : शोएब अख्तर का है मानना, वीरेंद्र सहवाग से बेहतर थे इमरान नजीर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल