1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने ली अहम बढ़त

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने ली अहम बढ़त

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 01:15 pm IST

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में खराब शुरूआत से उबरते हुए 85 रन की बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने की वापसी 

नार्थ साउंड: गेंदबाजों के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने यहां सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को परेशान कर दिया है। विंडीज ने दूसरे दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 272 रनों के साथ करते हुए मेहमान टीम पर 85 रनों की अहम बढ़त ले ली है। 

दिन का खेल खत्म होने तक डेरेन ब्रावो 33 और कप्तान जेसन होल्डर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। विंडीज ने इंग्लैंड को पहली पारी में महज 187 रनों पर ही सेमट दिया था। 

विंडीज ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान पर 30 रनों के साथ की थी। क्रैग ब्राथवेट (49) और जॉन कैम्पवेल (47) ने टीम का स्कोरबोर्ड चालू रखा। दोनों ने टीम के खाते में 40 रनों का इजाफा और किया। 70 के कुल स्कोर पर बेन स्टोक्स ने कैम्पवेल को आउट किया। 

यहां से शाई होप (44) ने ब्राथवेट के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 133 तक पहुंचा दिया। ब्राथेवट एक रन से अर्धशतक से चूक गए। उन्हें ऑफ स्पिनर मोइन अली ने अपने जाल में फंसाया। 

होप भी अर्धशतक पूरे किए बिना 151 के कुल स्कोर पर स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर आउट हो गए। विंडीज ने अगले दो विकेट शेमरोन हेटमायेर (21) और शेन डॉवरिच (31) के रूप में क्रमश: 186 और 236 के कुल स्कोर पर गिरे। 

इंग्लैंड के लिए ब्रॉड ने तीन विकेट अपने नाम किए। अली ने दो और स्टोक्स ने एक विकेट लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल