1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Exclusive| पिछले 10 सालों में कप्तान कोहली में बढ़ गई हैं देश के लिए रन बनाने की भूख – सिद्धार्थ कॉल

Exclusive| पिछले 10 सालों में कप्तान कोहली में बढ़ गई हैं देश के लिए रन बनाने की भूख – सिद्धार्थ कॉल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 04, 2020 09:32 pm IST,  Updated : May 04, 2020 10:54 pm IST

विराट कोहली की कप्तानी में साल 2008 में अंडर -19 टीम इंडिया ने विश्वकप पर कब्ज़ा जमाया था। जिस टीम में बतौर गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल भी शामिल थे।

Siddhartha Kaul and Virat Kohli- India TV Hindi
Siddhartha Kaul and Virat Kohli Image Source : GETTY

कोरोना महामारी के कारण सभी प्रकार की खेल गतिविधियाँ ठप्प पड़ी हुई हैं। जिसके चलते सभी खिलाड़ी घर पर बैठे हुए हैं। इसी बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल ने इन्स्टाग्राम के जरिये indiatv.in से ख़ास बातचीत में बताया कि भारतीय कप्तान विराट कोहली में पिछले 10 सालों में क्या ख़ास बदलाव आया है।

गौरतलब है कि विराट कोहली की कप्तानी में साल 2008 में अंडर -19 टीम इंडिया ने विश्वकप पर कब्ज़ा जमाया था। जिस टीम में बतौर गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल भी शामिल थे। इस तरह कप्तान कोहली में समय के साथ आने वाले बदलाव के बारे में कॉल ने कहा, “बतौर व्यक्ति उसके अंदर कुछ भी नही बदला है। बस समय के साथ उसकी भूख बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं देश के लिए उसके खेलने का जज्बा भी दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। ये ख़ास बदलाव उसमें आया है।”

वहीं सिद्धार्थ ने लॉकडाउन के चलते अपनी गेंदबाजी लय को बरकरार रखने के बारे में कहा, “गेंदबाजी में लय बनाए रखने के लिए आशीष नेहरा भैया ने कुछ ड्रिल्स बताए थे जिन्हें मैं फॉलो कर रहा हूँ। जिसमें साईक्लिंग ख़ास तौर पर 40 से 50 मिनट करता हूँ। उसके बाद 10 से 20 मीटर की स्प्रिंट करता हूँ। जिससे फिट रहूं और लय बनी रहे।"

ये भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर की कूलनेस 2011 वर्ल्ड कप जीत का प्रमुख कारण थी - सुरेश रैना

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 29 मार्च को शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी 13वें सीजन को पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया उसके बाद बीसीसीआई ने इसे अब अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया है। ऐसे में ये सभी खिलाड़ी कब फैंस के सामने एक बार फिर मैदान में खेलते दिखाई देंगे इसका सबको बेसब्री से इंतज़ार हैं।  

( Input from Vaibhav Bhola, Indiatv Sports Correspondent )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल